भाविप ने लगाया रक्त जांच व दंत चिकित्सा शिविर - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 1 March 2020

भाविप ने लगाया रक्त जांच व दंत चिकित्सा शिविर


जुलाना |भारत विकास परिषद् शाखा जुलाना ने कस्बे की पुरानी अनाज मंडी के सरकारी स्कूल में रक्त जांच एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में डॉ. सुरेश अहलावत व विशिष्ठ अतिथि के रूप में करियाना एसोसिशन के प्रधान रमेश जिंदल ने शिरकत की। शाखा अध्यक्ष सतीश टांक ने बताया की शिविर में पीजीआईएमएस रोहतक से डॉ. राधेश्याम के नेतृत्व में टीम द्वारा 250 लोगों की दांतों की जांच की, जिसमें 55 लोगों के दांतों का ईलाज किया गया। कैंप में बीपी, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, यूरिन, शुगर आदि की जांच निशुल्क की गई। इस मौके पर सुनील शर्मा, रामलाल सिंगला,पूर्व अध्यक्ष गुरदास सिंह, संदीप टांक, राहुल सैनी, विक्र्रम, शिव कुमार, विकास, जगदीश, जयदेव शर्मा, नरेश अत्री, मोहन तायल मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Julana News - haryana news bhavip organized a blood test and dental camp


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38b8Ce7

ADD











Pages