गुरावड़ा के बाद अब जाटूसाना खंड के गांव नांगल पठानी को डिजिटल मॉडल विलेज के रूप में तैयार किया गया है। इसके अलावा खंड जाटूसाना के सभी कॉमन सर्विस सेंटर का रंग केसरिया रंग में बदला जाएगा, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभी तक 25 सीएससी सेंटरों का रंग केसरिया कराया जा चुका है। ग्रामीण इलाकों में सरकार की ऑनलाइन सुविधाओं के केंद्र कॉमन सर्विस सेंटर की अलग पहचान के लिए जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटराें का रंग केसरिया करवाया जाएगा। सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी सीएससी पर केसरिया रंग करवाया जा रहा है। हालांकि इनका मकसद इनकी अलग पहचान का है ताकि किसी दूसरे गांव के लोगों को भी इन केंद्रों को ढूंढने में परेशानी ना हो।
जिला प्रबंधक प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि जिले में करीब 300 सीएससी सेंटर चल रहे हैं। अभी तक 25 गांवों में चल रहे सीएससी सेंटर पर केसरिया रंग करवाया जा चुका है। केसरिया रंग से लोगों को सेंटर पहचाने में आसानी होगी। उन्हांेने कहा कि अन्य सेंटरों पर भी भगवा रंग जल्द ही करवा जाएगा।
नांगल पठानी में अाॅनलाइन सुविधाअाें में इजाफा
जाटूसाना खंड के डिजिटल गांव गुरावड़ा के बाद अब नांगल पठानी गांव में भी डिजिटल विलेज बन गया है। इसके कॉमन सर्विस संेटर का रंग केसरिया करवा दिया गया है। सीएससी संचालक पुनीत राव ने बताया कि इनमें जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, रिहायशी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण- पत्र, ई-स्टापिंग, आधार सक्षम जीवन प्रमाण-पत्र, बिजली के बिल जमा करना व नए कनेक्शन के लिए आवेदन करना, आधार कार्ड बनाना व संशोधन करना आदि सेवाओं सहित करीब 20 प्रकार की सेवाएं ले सकते हैं। उन्हांेने बताया कि सेंटर में निजी बैंक की भी ऑनलाइन सुविधा मिलेगी, जिसके तहत लोगों को स्वरोजगार भी मिल सकेगा।
डिजिटल इंडिया की पहचान बनेगा केसरिया रंग
प्रशासन की तरफ से इसके संबंध में सभी कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को हिदायत जारी कर दी गई है कि वे केवल केसरिया ही रंग केंद्र पर करवाएं। इसके लिए अलग से बजट भी जारी किया जा रहा है। इन केंद्रों पर केसरिया रंग का आइडिया डिजिटल इंडिया के लोगो से आया है ताकि इनकी पहचान भी ई-सेंटरों के रूप में हो सके।
केसरिया रंग में तैयार किया गया नांगल पठानी स्थित अटल सेवा केन्द्र।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wn7thg