बिल्डिंग निर्माण में गलत मसाला बनने पर हाकम ने परिवार के सामने पीटा था, इसलिए मार डाला - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 15 March 2020

बिल्डिंग निर्माण में गलत मसाला बनने पर हाकम ने परिवार के सामने पीटा था, इसलिए मार डाला


चार महीने पहले मध्यप्रदेश के पन्ना िनवासी मजदूर परिवार के 5 सदस्यों की हत्या करने में पकड़े गए आरोपी राजेश के मन में अपने इस अपराध का काेई मलाल नहीं िदखा। उसे पुलिस के पकड़े जाने का भय नहीं था। तभी वह कुछ दिन तक गायब रहा, लेकिन हत्याकांड के बाद वापस झज्जर आकर पहले की तरह मजदूरी करने लगा। वह पुलिस की गिरफ्त में तब आया जब जब उसने हत्या वाली रात चुराए तीन मोबाइल में से एक का उपयोग िकया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी ने सब कुछ उगल दिया। किस तरह और किन हालातों में उसे इस वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में मध्यप्रदेश के मऊ निवासी राजेश ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता था। हाकम मिस्त्री था। इस घटनाक्रम के ढाई माह पहले एक दिन बिल्डिंग निर्माण के दौरान मसाला गलत बनने के कारण हाकम ने उसकी अपने परिवार के सामने खूब बेइज्जती की थी। भला बुरा कहते हुए उसके साथ मारपीट भी की थी। इसे लेकर राजेश ने उसी समय ठान लिया था कि मौका मिला तो इस पूरे परिवार को ही खत्म कर देगा। राजेश ने पुलिस को बताया कि यह मौका उसे सेक्टर-6 के बन रहे मकान में 16 नवंबर की रात को िमला, जब हाकम का परिवार एक ही कमरे में साे रहा था। तभी उसने कुल्हाड़ी से एक-एक पर वार करके सबको मौत के घाट उतार दिया।

पूछताछ में आरोपी राजेश ने अपना जुर्म कबूला

पूछताछ में हत्यारोपी राजेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ में यह भी पता चला कि उसने दो बच्चों सहित पांच लोगों को सोते हुए ही मौत के घाट उतारा था। हमें अब आरोपी से 41 हजार रुपए और मोबाइल बरामद करने हैं। हत्या की वारदात को अंजाम देने बाद आरोपी कुछ समय झज्जर से गायब रहा। बाद में यहीं आकर फिर से मजदूरी करने लगा था। इस वारदात से पहले राजेश का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।
-रणवीर सिंह, डीएसपी, मुख्यालय झज्जर।

घटनास्थल से तीन मोबाइल चुराए थे

डीएसपी रणवीर सिंह के अनुसार उसने घटनास्थल से तीन मोबाइल चुराए थे। इनमें दो साधारण थे और एक टच-स्क्रीन था। दो मोबाइल उसने झज्जर एरिया में कहीं फेंक दिए, जबकि टच-स्क्रीन मोबाइल को उसे अपने पास रख लिया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने जांच में पहले ही पता लगा लिया था कि 3 मोबाइल घटनास्थल से गायब हैं। इनमें टच-स्क्रीन मोबाइल की डिटेल पुलिस ने जुटा ली थी। इस मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया। उन्होंने बताया कि जैसे ही राजेश ने इस मोबाइल का उपयोग करना शुरू किया, तब यह आरोपी पुलिस के रडार पर आ गया। इस दिशा में कार्रवाई करते हुए इसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी झज्जर में कर रहा था मजदूरी, चुराए मोबाइल का उपयोग करने पर पकड़ा गया

बता दें कि रोहतक एसटीएफ ने दो दिन पहले मध्यप्रदेश के छतरपुर िजले के मऊ िनवासी राजेश को झज्जर एरिया से गिरफ्तार किया था। 6 दिन रिमांड की अवधि के दौरान हत्या से जुड़े सवालों के जवाब पुलिस को दे रहा है। पूछताछ में राजेश ने खुलासा किया कि हत्या करने के बाद वह मध्यप्रदेश चला गया था। राजेश करीब एक माह तक नजर नहीं आया। इसके बाद वापस अाया ताे उसे लगा कि वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। तब यहां आसपास फिर किसी और ठेकेदार के साथ जुड़कर भवन िनर्माण कार्य में मजदूरी करने लगा।

हत्यारोपी राजेश के बारे में जानकारी देते डीएसपी रणबीर सिंह।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jhajjar News - haryana news hakam was beaten in front of the family for causing a wrong spice in building construction so he killed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39ZJuck

ADD











Pages