जिस मां ने पैरों पर खड़ा होना सिखाया, शराबी बेटे ने उसी के पैर तोड़ डाले - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 19 March 2020

जिस मां ने पैरों पर खड़ा होना सिखाया, शराबी बेटे ने उसी के पैर तोड़ डाले


कस्बे के एक गांव में शराबी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की टांगों पर लाठियां मारकर उसके पैर तोड़ दिए। जिससे बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में बुजुर्ग महिला को घरौंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। अस्पताल के डाक्टरों ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। महिला ने मामले की सूचना
पुलिस को दी है।

गुुरुवार को गांव हसनपुर निवासी कृष्णा देवी प|ी बलराम (60 वर्ष) अपने घर में पुत्रवधु व बच्चों के साथ मौजूद थी। इसी दौरान उसके शराबी बेटे से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे बेटा गुस्से में आ गया और उसने बिना सोचे समझें मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। नशे में धुत्त शराबी ने मां के की टांगों पर तबाड़-तोड़ लाठियां बरसाई। शराबी की प|ी ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की। यहां तक की बच्चों को भी नहीं बख्शा। घायल महिला कृष्णा देवी ने बताया कि उसका बेटा नशेड़ी है और हर रोज शराब पीकर घर आता है। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और उस पर हमला कर दिया। बहू ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। बहू ने लाठी से शराबी पति पर वार किया, जिसके बाद वह मौके से भाग गया। थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि महिला की तरफ से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

घरौंडा. सीएचसी में उपचाराधीन घायल महिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gharaunda News - haryana news the mother who taught her to stand on feet the drunken son broke her own leg


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qvztvr

ADD











Pages