सरकारी स्टोर में एक्सपायर सामान को किया डिस्पोज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 19 March 2020

सरकारी स्टोर में एक्सपायर सामान को किया डिस्पोज


आगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने का जिम्मा संभाल रहे महिला एवं बाल विकास विभाग की बड़ी चूक का खुलासा हुआ है। विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही से आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पहुंचा खाद्य तेल व मेडिकल कॉटन कार्यालय के स्टोर में ही एक्सपायर हो गया। स्टोर में बड़ी चूक का खुलासा होने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में हड़कंप मच गया है। सीडीपीओ ने मौके पर पहुंच कर घरौंडा खंड कार्यालय के स्टोर का निरीक्षण किया और खराब हुए सामान व स्टोर की बदहाल स्थिति को देख स्टोर कीपर व सुपरवाइजर को लताड़ लगाई। विभाग ने दफ्तर की सभी सुपरवाइजर व स्टोर इंचार्ज को नोटिस जारी कर दिया है।

घरौंडा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भेजा गया खाद्य सामान व दवा विभाग के स्टोर में पड़े-पड़े एक्सपायर हो गया। जिसे डिस्पोज किया गया। कई महीनों तक स्टोर इंचार्ज से लेकर सुपरवाइजरों ने स्टोर में रखे गए सामान की सुध ही नहीं ली। सीडीपीओ नीलम कांबोज ने जब स्टोर का निरीक्षण किया तो ये सभी खामियां उजागर हुई। स्टोर में हैफेड से भेजे गए सरसों के तेल की आधा दर्जन से अधिक बोतलें मिली हैं, जोकि फरवरी-2020 में एक्सपायर हो चुकी हैं। इसके अलावा साल-2015 में निर्मित मेडिकल कॉटन के दर्जनों बंडल बरामद हुए है। इन सभी बंडलों की प्रयोग अवधि तीन वर्ष की थी। विभाग के स्टोर में पसरी गंदगी और एक्सपायर हुए सामान को देख कर सीडीपीओ नीलम कंबोज का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने स्टोर इंचार्ज अंकु रानी को लताड़ लगाते हुए पूछा कि ये सामान समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर क्यों नहीं पहुंचा। सामान एक्सपायर होने के मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए नीलम कांबोज ने सभी सुपरवाइजरों व स्टोर इंचार्ज से लिखित में जवाब तलब किया।

खराब सामान को लेकर नहीं था इंचार्ज के पास जवाब

विभाग के बदहाल स्टोर की पोल मीडिया के सामने खुलने से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। गोदाम में पड़े खराब सामान को लेकर इंचार्ज के पास कोई जवाब नहीं था। स्टोर इंचार्ज अंकु रानी ने एक्सपायर हो चुकी तेल की बोतलों व रुई के बंडलों की रिकॉर्डिंग नहीं करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान स्टोर में कमियां मिली : सीडीपीओ

निरीक्षण के दौरान स्टोर में कमियां मिली हैं। ददलाना गांव के सेंटर के लिए तेल आया था जिसे वितरित नहीं गया। एक्सपायर हो चुके रुई के बंडलों व तेल की बोतलों को डिस्पोज करवाया गया है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
-नीलम कंबोज, सीडीपीओ

घरौंडा. आगनबाड़ी केंद्र के स्टोर रूम के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को लताड़ लगाती सीडीपीओ नीलम कंबोज। फोटो | भास्कर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gharaunda News - haryana news dispense expired goods in government stores


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3981mQK

ADD











Pages