पुलिस प्रशासन की अाेर से रविवार सुबह जाट धर्मशाला के सामने मिलकर रहो-खुलकर जियो की थीम पर राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। इस मौके पर कलाकार धर्मेन्द्र, मनोज माधव, प्रवीण, धर्मवीर दीक्षित, बांसुरी वादक राज कुमार, महावीर जेई, सामु कांगड़ा, अमन, योग प्रशिक्षक सूर्यदेव आर्य, बिट्टू कंडेला ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों का खूब मनोरंजन किया।
जादूगर आरके सम्राट ने अपनी कलाकारी के माध्यम से जहां लोगों को हंसने पर मजबूर किया, वहीं नशा मुक्ति, जल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता जैसे सामाजिक कार्यक्रमों की महता बारे जनसंदेश दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन पीआरओ पुलिस पवन कपूर ने किया और इस कार्यक्रम की महता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा अवाॅर्डी सुभाष ढिगाना, डाॅ. सुनील सैनी, स्वर्णकार संघ के जिला युवा प्रधान राजेंद्र सोनी, गोपालदास, सुरेश कुमार, विनोद कुमार सहित पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
जींद. राहगीरी कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38e9ten