चाैड़मस्तपुर में पोषण पखवाड़े में जानकारी देते योग शिक्षक पंकज कुमार।
अम्बाला | आयुष विभाग की अाेर से 8 मार्च लेकर 22 मार्च तक पूरे जिले में पोषण पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत छोटे बच्चों व महिलाओं को पोषण की पूरी जानकारी दी जा रही है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर सतपाल के दिशा निर्देश में चल रहे इस अभियान के तहत शनिवार काे चाैड़मस्तपुर में सेमिनार लगाया। कार्यक्रम में डॉक्टर आशीष, डॉक्टर रजिता धवन, डॉक्टर हरपिंदर, योग शिक्षक पंकज कुमार, फार्मासिस्ट नितिन व शीतल देवी कार्यक्रम में शामिल हुए।
आयुर्वैदिक डॉक्टर हरपिंदर ने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार यदि हम अपनी दिनचर्या में आहार लेते हैं तो हम लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं। योग शिक्षक पंकज कुमार ने बताया कि यदि हम हर रोज सुबह के समय खुली हवा में गहरे लंबे सांस लेते हैं तो बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन शरीर में प्रवेश कर जाती है। इससे मानसिक तनाव कम होना शुरू हो जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U07RQ0