शिवानी इससे पहले सरबजीत, जय मम्मी दी अाैर हैप्पी गाे लक्की में काम कर चुकी हैं
सिटी के सेक्टर की रहने वाली शिवानी सैनी शुक्रवार काे रिलीज हुई इक्को-मिक्के फिल्म में सेकंड लीड रोल में नजर आ रही हैं। भास्कर से बातचीत में शिवानी ने बताया कि फिल्म में लीड राेल में पंजाबी गायक सतिंदर सरताज हैं। इसमें लीड रोल में अदिति शर्मा और सेकंड लीड रोल में वो खुद हैं। फिल्म में वह नीरू का रोल अदा कर रही हैं। अपने एक्टिंग करियर के बारे में शिवानी ने बताया कि पीकेआर जैन सीसे स्कूल से पढ़ाई करने के बाद चंडीगढ़ फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के लिए गई। वहां उन्होंने अलंकार थिएटर ग्रुप शौकिया तौर पर ज्वॉइन किया। थिएटर करने के दौरान ही उन्हें पहली फिल्म हैप्पी गो लक्की मिली। उसके बाद शिवानी ने बाॅलीवुड फिल्म सरबजीत, जय मम्मी दी में काम किया। इक्को मिक्के शिवानी की चौथी मूवी है। शिवानी ने बताया कि कभी नहीं सोचा था कि एक्टिंग में करियर बनाऊंगी। आज भी मेरा पहला प्यार तो डिजाइनिंग ही है, एक्टिव तो दूसरा प्यार है।
शिवानी अपनी फैमिली के बारे में बताती हैं, अम्बाला में पापा राजेंद्र सैनी बिजनेसमैन अौर मम्मी मंजू हाउसवाइफ हैं। अपनी अम्बाला से जुड़ी कोई याद के बारे में बताती हैं कि कई यादें जुड़ी हैं। अब जब भी अम्बाला आती हूं तो पहले आस-पास के लोग ही मिलने आ जाते हैं। बच्चे आकर फोटो खिंचवाते हैं। मुंबई में रहती हूं पर अम्बाला से जुड़ाव अलग ही है। जब भी घर आना तो दोस्तों और रिश्तेदारों ने मिलने आना। उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हूं। हॉबीज की बात करें तो शिवानी को फोटोग्राफी और ट्रेवल करना बेहद पसंद है। सतिंदर सरताज जैसे उम्दा कलाकार के साथ काम किया है, बताती हैं सरताल रियल लाइफ में बेहद सुलझे और अच्छे इंसान है। लोग मुझे आकर कहते हैं कि लक्की हो सतिंदर के साथ काम करने को मिला। शिवानी अब जल्द ही तेलुगू फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी।
सेक्टर-8 की माॅडल-एक्ट्रेस शिवानी की चाैथी फिल्म इक्काे-मिक्के रिलीज
मां मंजू सैनी के साथ शिवानी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TSOyJL