जंगल में पेड़ काटने की शिकायत वन मंत्री से की, जांच में पता चला तूफान में गिरे पेड़ों को उठवा रहा विभाग - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 21 March 2020

जंगल में पेड़ काटने की शिकायत वन मंत्री से की, जांच में पता चला तूफान में गिरे पेड़ों को उठवा रहा विभाग


बरौली माजरा के जंगल में तूफान में गिरे पेड़ों की अवैध कटाई होने की अफवाह ने वन व पुलिस अधिकारियों को खूब दौड़ाया। ग्रामीणों ने वन मंत्री को इस बारे शिकायत की ताे विभाग में भगदड़ मच गई। रेंज अधिकारी का कहना है कि तूफान में गिरे पेड़ों को जंगल से उठाकर वन विभाग की चौकी में ले जाया जा रहा है।

जिसके लिए जमीन पर गिरे पेड़ों को कटाई की जा रही है ताकि कोई तूफान में गिरे पेड़ों को चोरी न हो सके। पिछले हफ्ते आए तेज तूफान में सड़कों में व जंगल में हजारों की तादाद में पेड़ गिर गए थे। ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए सड़कों से उसी दिन पेड़ों को हटा दिया गया था और जंगलों में काफी संख्या में पेड़ गिरे थे। इसमें ग्रामीणों को शक हुआ कि शायद जंगल से चोरी-छिपे पेड़ काटे जा रहे हैं। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा वन मंत्री को की गई। जिसमें वन मंत्री ने जिला वन अधिकारी को मामले की जांच के लिए कहा। जिला वन अधिकारी अधिकारी ने रेंज अफसर कलेसर को मामले की जानकारी लेकर बताने को कहा। इस बारे में कलेसर रेंज अधिकारी कुलदीप का कहना है कि ग्रामीणों को इसके बारे में गलतफहमी हो गई थी। जंगलों से जो पेड़ उठाए जा रहे हैं वह वन विभाग के ही कर्मचारी है।

जिला वन अधिकारी सूरजभान का कहना है कि बरौली माजरा के जंगल में गिरे हुए पेड़ों की कटाई करके उन्हें वहां से वन विभाग की चौकी में रखवाया जा रहा है।

छछरौली|जंगल में तूफान में गिरे पेड़ व मौके पर खड़े ग्रामीण



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chacharauli News - haryana news complaint of cutting down trees in forest


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QBop09

ADD











Pages