खेड़ा मोहल्ला निवासी महिला का पर्स छीन ले गए स्नैचर - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 21 March 2020

खेड़ा मोहल्ला निवासी महिला का पर्स छीन ले गए स्नैचर


इंस्टाग्राम पर युवती को आपत्तिजनक कमेंट करने का आरोप, केस

यमुनानगर | युवती ने एक युवक पर इंस्टाग्राम पर उसके प्रति आपत्तिजनक कमेंट करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। युवती ने आरोप लगाया है कि गरदीक सिंह ने उसे इंस्टग्राम पर गलत शब्द कहे। जब उसने उसे ऐसा न करने को कहा तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। गलत मैसेज भी किए। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

यमुनानगर | शहर में लगातार लूट व स्नैचिंग की वारदात बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में बाइक सवार तीन युवकों ने एक महिला का पर्स छीन लिया। खेड़ा मोहल्ला निवासी नताशा वर्मा ने शिकायत दी है कि वह बाजार में आई थी। जब हरबंस वॉच कंपनी के पास पहुंची तो पीछे से बाइक सवार युवक उससे पर्स छीन ले गए। उसमें उसका मोबाइल और दो हजार रुपए कैश था। इस मामले में शहर यमुनानगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं सीसीटीवी में युवक स्नैचिंग करते नजर आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान का प्रयास कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UpWK37

ADD











Pages