सामाजिक कार्य करने वाली कार्ड संस्था के समेकित ग्रामीण विकास कार्यक्रम और ग्राम पंचायत शहजादवाला के सहयोग से अटल सेवा केंद्र शहजादवाला में सिलाई सीखने आने वाली लड़कियों के सहयोग से निशुल्क मास्क बनाने का कार्य किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत शहजादवाला की सरपंच सुमन देवी ने बताया कि कोरोना के चलते ग्राम पंचायत के सहयोग से कार्ड संस्था सदस्यों द्वारा निशुल्क मास्क बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने बताया एक तरफ जहां मास्क की कालाबाजारी पिछले कई दिनों पहले शुरू हो गई थी। वहीं ग्राम पंचायत के सहयोग से मास्क बनाकर पंचायत सदस्य, ग्रामीणों, प्रताप नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अजात आश्रम व अन्य कई जगहों पर निशुल्क वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत शहजादवाला की तरफ से सारा रॉ मेटेरियल पंचायत की ओर से दिया जा रहा है।
इसमें कार्ड संस्था में सिलाई सीखने आने वाली लड़कियों द्वारा मास्क बनाए जा रहे हैं। सरपंच सुमन देवी ने बताया कि करीब एक दर्जन लड़कियां मास्क बनाने के कार्य में लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि कल भी इनके माध्यम से घर पर रहकर मास्क बनाने की प्रक्रिया चलाई जाएगी। इस मौके पर सरपंच पति विजयपाल, जयपाल, कार्ड संस्था के सदस्य वीरभान, आरती देवी, सिमरन, ज्योति, आशा, ऋतु सिलाई सेंटर की दूसरी लड़कियां शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3beZkjm