पंचायती जमीन से कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं ग्रामीण - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 19 March 2020

पंचायती जमीन से कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं ग्रामीण


गोहाना | सिरसाढ़ गांव में पंचायती जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर किसान गुरुवार को एसडीएम आशीष वशिष्ठ से मिले । किसान का आरोप है कि गांव के कुछ लोग जमीन पर कब्जा लेने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। किसान बिजेंद्र ने एसडीएम को शिकायत पत्र देकर स्वयं और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।बीते माह प्रशासन ने कोर्ट के आदेशों पर सिरसागढ़ गांव में सैकंडों एकड़ पंचायती जमीन को कब्जा मुक्त करवाया था। जमीन से कब्जा हटाने के बाद पंचायत विभाग ने जमीन की बोली करवाई थी। बोली में गांव के लोग शामिल हुए थे। किसान बिजेंद्र ने बताया कि 6 मार्च को मुंडलाना ब्लॉक कार्यालय में गांव की पंचायती जमीन की बोली हुई थी। बोली पर उसने भी पंचायती जमीन कृषि कार्य के लिए ली है। उसने बोली की सभी औपचारिकताएं भी पूर्ण की हैं। उस जमीन पर गांव के कुछ लोगों का कब्जा है। खेत की जुताई और फसल की बिजाई को लेकर उसने उन लोगों से कब्जा छोड़ने को कहा है। कई बार कहने पर भी वे कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dhjUkL

ADD











Pages