कॉलेज में निशुल्क मास्क बांटे गए
जीएमएन कॉलेज की डिस्पेंसरी इंचार्ज डॉ. रचना खन्ना व कॉलेज एलुमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश मुदगिल और वूमेन सेल से डॉ. भारती विज की ओर से कोरोना वायरस पर एक विस्तार पूर्वक चर्चा आयोजित की गई। इसमें सिविल अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉक्टर पल्लवी स्याल और डॉक्टर गुलशन नागपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इन्होंने कोरोना वायरस के लक्षण, इससे बरतने वाली सावधानियां तथा समाज में फैले हुए इसके अनजाने डर से निजात पाने बारे जानकारियां दी। कृष्णा मेडिटेक के विकास अग्रवाल ने निशुल्क 100 मास्क भी कॉलेज को प्रदान किए। प्रिंसिपल डॉ. राजपाल सिंह ने कोरोना को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने की सलाह दी। उन्हाेंने बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हैं तो गैर जरूरी यात्रा न करें। बुखार आने पर, कफ होने पर, सांस लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
जीएमएन कॉलेज में कोरोना वायरस विषय पर चर्चा का आयोजन किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/391W3SM