परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के पोस्टर का किया विमाेचन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 March 2020

परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के पोस्टर का किया विमाेचन


कैंट ब्राह्मण सभा की बैठक का अायाेजन किया गया। जिसमें कैंट के चंद्र रूपनगर नजदीक राणा कांप्लेक्स में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव की कार्यक्रम के पोस्टर मां कमलेश्वरी धाम के संस्थापक संत बब्बू महाराज एवं अम्बाला जिला ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने विमाेचन किया। संत बब्बू महाराज ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने निजी आयोजनों को करते हैं, उसी प्रकार हमें भगवान के कार्यों को भी जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। अम्बाला जिला ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक मास तक चलने वाले कार्यक्रम एवं शोभायात्रा सहित वार्ड हलका ब्लॉक एवं जिला स्तर पर दर्जनों कार्यक्रम आयोजित होंगे। माैके पर सतीश बक्शी, अम्बाला कैंट ब्राह्मण सभा प्रधान बलदेव राज भारद्वाज, बलविंद्र भारद्वाज, विजय शर्मा, सोमदत्त शर्मा, शशि बक्शी कैंट, महेश कुमार शर्मा, तिलक राज शर्मा जहांगीरपुर, गगन शर्मा अधोई, भगवान परशुराम सेवा समिति उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री सुरेंद्र शर्मा राजू, सुरेश कौशिक, आशु शर्मा, अरविंद शर्मा, विशाल बक्शी कैंट, प्रवीन बक्शी, राजीव शर्मा, प्रवीण शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33B6ADG

ADD











Pages