ब्राह्मण धर्मशाला कपालमोचन की कार्यकारिणी की एक बैठक में विचार विमर्श कर ब्राह्मण धर्मशाला अध्यक्ष चंद्रपाल शर्मा व कार्यकारी अध्यक्ष मनोज त्यागी गोबिंदपुरी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शिक्षा मंत्री कंवरपाल के जगाधरी निवास स्थान पर उनसे मिला। मौके पर उनके साथ उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज, विश्वास शर्मा, सुभाष शर्मा व संजीव भारद्वाज उप प्रधान विजय शांडिल्य सहित समाज के अन्य सदस्य शामिल थे। उन्होंने धर्मशाला के निर्माण के लिए दी आर्थिक सहायता के लिए शिक्षा मंत्री का का आभार जताया।
साथ ही 10 मई को होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव के लिए उन्हें निमंत्रण दिया, इसे उन्होंने स्वीकार किया। मनोज त्यागी ने बताया कि ब्राह्मण धर्मशाला कपालमोचन में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं और एक कर्मकांड स्कूल भी चलाया जा रहा है। जहां छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा व रहने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। कार्यकारी अध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि यह मुलाकात एक शिष्टाचार मुलाकात थी, इसमें अध्यक्ष चंद्रपाल शर्मा द्वारा ब्राह्मण धर्मशाला में हो रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी शिक्षा मंत्री को दी गई। उन्हें बताया गया कि 10 मई को एक विशाल कार्यक्रम भगवान परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने भी उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया और कहा कि समाज सेवा के कार्यों के लिए वे व उनकी सरकार तत्पर है।
बिलासपुर|शिक्षामंत्री से मुलाकात करता ब्राह्मण धर्मशाला कपालमोचन कार्यकारिणी शिष्टमंडल।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xiO7zK