फरीदाबाद | सेक्टर-29 पुल के पास स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गिरकर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मवई निवासी गंगा प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मवई निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह सेक्टर-15ए में कपड़े धुलाई का काम करते हैं। रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे काम खत्म कर अपने भाई गंगा प्रसाद के साथ बाइक से घर जा रहे थे। सेक्टर-29 पुल के पास स्कूटी चालक ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WizHtG