एनजीटी के नियमों से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े कार्य करें पूरा, आदेशों की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई हो : डीसी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 20 March 2020

एनजीटी के नियमों से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े कार्य करें पूरा, आदेशों की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई हो : डीसी

कोई समारोह स्थल आदेशों की अवहेलना करता है तो उसे सील किया जाए

डीसी पंकज ने शुक्रवार को जिला सचिवालय में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े अधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता एक अहम मुद्दा है, इसे गंभीरता से लेना है। स्वच्छता बनाए रखने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से सॉलिड वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, बायोमेडिकल वेस्ट, ई-वेस्ट तथा कंस्ट्रक्शन व डिमॉलिशन वेस्ट के प्रबंधन के लिए जो नियम बनाए गए हैं, उनका सफल तरीके से क्रियान्वयन करना है। उन्होंने बताया कि एनजीटी की ओर से बनाए गए एक्शन प्लान के अनुसार कार्य किया जाना है जो निश्चित समय अवधि में पूरा होना है। उन्होंने सचिव नगरपालिका फिरोजपुर-झिरका को निर्देश दिए कि वे आज से ही मांडीखेड़ा अस्पताल का कुड़ा उठाने का कार्य शुरु करें।

डीसी ने तहसीलदार पुन्हाना को निर्देश दिए कि वे बिजली बोर्ड के पीछे नगरपालिका की जमीन की पैमाइश करके बताए कि वहां नगरपालिका की कितनी जमीन है। उन्होंने नगरपालिका सचिवों को निर्देश दिए कि कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी शादी-समारोह में 20 से ज्यादा लोग एकत्रित ना हो, यदि कोई समारोह स्थल आदेशों की अवहेलना करता है तो उसे सील किया जाए।

दुकानदार पॉलीथिन बेचता हुआ पाया जाता है तो उसका चालान किया जाए

डीसी ने नपा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी दुकानदार पॉलीथिन बेचता हुआ पाया जाता है तो उसका चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि सॉलिड वेस्ट के लिए बनाए गए डम्प स्टेशनों पर कम्पोस्ट पिट और इनके निकट ड्राई वेस्ट व उसके रिसाइकिल कार्य में तेजी लाए। उन्होंने कहा कि शहर में कही भी कूड़े के ढेर न लगें, इसके लिए नगरपालिका विशेष ध्यान दें। जो व्यक्ति कूड़े के ढेर लगाता है उनका चालान काटा जाए। कचरा प्रबंधन के तहत सोर्स सेग्रीगेशन यानि घर से ही अलग-अलग कूड़ा एकत्रीकरण सबसे महत्वपूर्ण है। सभी नगरपालिकाओं में डोर-डोर कचरा संग्रहण करना सुनिश्चत करें।


अवैध सीएंडडी वेस्ट डंपिंग करते 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया इंपाउंड

यह लोग मौजूद रहे| इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त विक्रम सिंह, एसडीएम तावडू सतीश कुमार, एसडीएम फिरोजपुर- झिरका प्रदीप, नगराधीश गजेंद्र सिंह, सिविल सर्जन डा. विरेंदर सिंह, मोहनलाल, अलीशेर, सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

डस्टबीन बांटने का कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाए| डीसी पंकज ने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के कार्य मे नगरपालिका तेजी से कार्य करें और जहां-जहां कूड़ादान नहीं लगे उन्हें तुरंत लगवाया जाए और डस्टबीन बांटने का कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाए।


सचिव नगरपालिका फिरोजपुर-झिरका को निर्देश दिए कि वे आज से ही मांडीखेड़ा अस्पताल

भास्कर न्यूज | गुड़गांव

शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) इंद्रजीत सिंह कुल्हाड़िया ने औचक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से सीएंडडी वेस्ट डंपिंग करते 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली को इंपाउंड कर दिया। कुल्हड़िया जब वे घाटा के पास पहुंचे तो देखा कि 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से सीएंडडी वेस्ट डाला जा रहा है। इसके साथ ही सेक्टर-42 में 3 वाहनों द्वारा सीएंडडी वेस्ट डाला जा रहा था। कुल्हाड़िया ने वेस्ट डालने वाले सभी वाहनों को इंपाउंड करवाने की कार्रवाई की। मलबे को डालने के लिए चारों जोनों में 15 स्थान निर्धारित किए गए हैं। इनमें सीएंडडी वेस्ट प्लांट बसई, जेल रोड नियर पटवारी ऑफिस, ऑटो चौक इंडस्ट्रियल एरिया, बेरी चौक नियर लघु सचिवालय, नियर पब्लिक टॉयलेट उद्योग विहार, नियर गणपति फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर-22ए, छिप्पी कॉलोनी सेक्टर-21, व्यापार सदन महरोली रोड, गोल्फ कोर्स रोड, नियर ताऊ देवीलाल बायोडायवर्सिटी पार्क, वजीराबाद गांव रोड, सेक्टर-44, इंस्टीट्यूशनल एरिया सेक्टर-32, मोहयाल कॉलोनी के नजदीक सेक्टर-39, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड सेक्टर-57 तथा निरवाणा सेंट्रल रोड सेक्टर-50 की साइटें शामिल हैं।

फिरोजपुर झिरका. सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा बैठक में अधिकारियों दिशा-निर्देश देते उपायुक्त पंकज।

अवैध सीएंडडी वेस्ट डंपिंग करने वाले इंपाउंड किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली।

संयुक्त कमिश्नर का औचक निरीक्षण



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ferozepur Jhirka News - work related to solid waste management completed by ngt rules strict action should be taken on violation of orders dc
Ferozepur Jhirka News - work related to solid waste management completed by ngt rules strict action should be taken on violation of orders dc


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WAQg4b

ADD











Pages