यमुना तलहटी के खेतों में गेहंू में मिला पीला रतुआ - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 19 March 2020

यमुना तलहटी के खेतों में गेहंू में मिला पीला रतुआ


गन्नौर | खंड कृषि अधिकारी डाॅ. संदीप बजाज, डाॅ. रणबीर मोर व दीपक ने यमुना तलहटी के पबनेरा, चंदौली, ग्यासपुर, घसौली, खेड़ी तगा व उम्मेदगढ़ समेत अन्य गांवों का दौरा किया। खेतों का निरीक्षण करने पर गेहूं में पीला रतुआ मिला हैं। डाॅ. संदीप बजाज ने किसानों को इसके लक्षण, बचाव व रोकथाम के बारे में जानकारी दी। बताया कि संक्रमण के मामले में रोगी पत्ती पर पीले पाउडर के साथ, पीली पट्टियों का विकास होता है। जब आप दो अंगुलियों के साथ संक्रमित पत्ती रगड़ते है तो पीले रंग का पाउडर उंगलियों पर आ जाता है और 2 से 3 दिन के अंदर पूरे खेत में पीले पत्ते हो जाते हैं। इसका प्रभाव ज्यादा होने पर उत्पादन में काफी नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि पीले रतुए की रोकथाम के लिए 200 एलएल प्रोपिकोनाजोल 25 प्रतिशत ईसी को 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें। इस मौके पर ओमप्रकाश त्यागी, विनोद, अनिल त्यागी, जमना दास, संजय के अलावा अन्य किसान मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qsg0vK

ADD











Pages