डाॅ. अनीता को मिली डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन की उपाधि - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 15 March 2020

डाॅ. अनीता को मिली डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन की उपाधि


वर्ल्ड रिकार्ड यूनिवर्सिटी वियतनाम ने झज्जर के डाॅ. अनीता भारद्वाज को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है। उन्हें यह उपाधि 12 से 16 हजार फीट की ऊंचाई पर हाई आॅल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस में उच्च योगदान के लिए दी गई। दिल्ली के रेडिसन होटल में यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रोफेसर थॉमस रिचार्ड ने डॉ. अनीता को यह उपाधि प्रदान की। पेशे से डॉ. अनीता अच्छे से जानती हैं कि ऊंचे पहाड़ों पर किन-किन दिक्कतों का सामना श्रद्धालुओं को करना पड़ सकता हैं। वह हर परिस्थिति का मुकाबला करने के लिए सक्षम रहती हैं। डाॅ. अनीता भारद्वाज कैलाश मानसरोवर (नाथुला-सिक्किम), श्री अमरनाथ (जम्मू-कश्मीर), श्री केदारनाथ, श्री मद्महेश्वर, हेमकुंड साहिब (उत्तराखंड) और श्री मणिमहेश (हिमाचल प्रदेश) की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा देती है। डाॅ. अनीता 10 राष्ट्रीय व 5 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। इसमें राष्ट्रपति से नारी शक्ति पुरस्कार 2017, हरियाणा सरकार से कल्पना चावला शौर्य अवाॅर्ड व दिल्ली सरकार से महिला सशक्तिकरण अवाॅर्ड 2017 शामिल हैं।

डाॅ.अनीता भारद्वाज को उपाधि प्रदान करते हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jhajjar News - haryana news dr anita received the doctorate of medicine


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TT4ATP

ADD











Pages