डांस के हुनर से साढ़े 4 साल की मनीषा काे मिला यूएसए के दंपती का आंचल, अब अमेरिका में रहेगी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 15 March 2020

डांस के हुनर से साढ़े 4 साल की मनीषा काे मिला यूएसए के दंपती का आंचल, अब अमेरिका में रहेगी


जिले के बहादुरगढ़ स्थित बाल भवन में रहने वाली साढ़े 4 साल की अनाथ बच्ची मनीषा के दिन िफर गए हैं। अपने डांस की अदाओं से सबका दिल जीतने वाली इस बच्ची को यूएसए के दंपती ने गोद लिया है। अब उसका लालन-पालन अमेरिका में होगा। फिलहाल यह बच्ची यूएसए दंपती के साथ सोनीपत में है।

बता दें कि मनीषा बीते 2 साल से जिला बाल कल्याण परिषद झज्जर के अधीन संचालित एडॉप्शन एजेंसी बाल भवन में रह रही थी। सोनीपत की एक अमरीकन बेस कंपनी में काम करने वाले यूएसए निवासी इंजीनियर व उनकी भारतीय प|ी ने मनीषा की प्रतिभा बारे में सुना तो झज्जर जिला प्रशासन से उसको गोद ले लिया। कागजी कार्रवाई के बाद उनका एक माह पहले आवेदन स्वीकार कर लिया था। अब नियमानुसार 2 साल के प्री एडॉप्शन टाइम के बाद यूएसए के दंपती को मनीषा को कानूनी तौर पर सुपुर्द कर दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wb0Y6z

ADD











Pages