रेलवे फाटक बंद करने से नाराज मेवला महराजपुर के लोगों ने सीआरएस काे घेरा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 16 March 2020

रेलवे फाटक बंद करने से नाराज मेवला महराजपुर के लोगों ने सीआरएस काे घेरा


मेवला महराजपुर रेल फाटक बंद किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को फोर्थ लाइन का निरीक्षण करने आए मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) एसके पाठक और दिल्ली डिवीजन के डीआरएम एससी जैन का घेराव किया। इन्होंने यहां फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग की। बड़ी संख्या में ग्रामीण सुबह ही फाटक के पास पहुंच गए। जैसे ही सीआरएफ अपनी टीम के साथ मोटर ट्रॉली से निरीक्षण करने निकलने वाले थे ग्रामीण रेलवे लाइन पर बैठ गए। उन्हें हटाने के लिए आरपीएफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घेराव के दौरान ग्रामीणों और आरपीएफ जवानों के बीच कहासुनी भी हुई।

रेलवे ने दिल्ली पलवल सेक्शन के सभी रेलवे फाटकों को बंद कर दिया है। इसके बदले अंडरपास बनाए जा रहे हैं। पिछले दिनों रेलवे ने मेवला महराजपुर फाटक को भी बंद कर रातोंरात दोनों ओर सीमेंटेड दीवार खड़ी कर दी। सुबह जब लोग हाईवे की ओर जाने के लिए घरों से निकले तो फाटक बंद मिला। इन्होंने दीवार तोड़कर हंगामा किया। सूचना मिलने पर आरपीएफ आैर जीआरपी जवान मौके पर पहुंच गए। इन्होंने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। सोमवार सुबह सीआरएस एसके पाठक और डीआरएम एससी जैन फोर्थ लाइन का निरीक्षण करने के लिए जंक्शन केबिन पहुंचे। उनके आने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर फाटक पर पहुंच गए और रेलवे लाइन पर बैठ गए। आरपीएफ जवानों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया लेकिन डीआरएम से मिले बगैर ग्रामीण हटने को तैयार नहीं थे।

अफसरों के पहुंचते ही ग्रामीणांे ने घेरा |दोपहर करीब एक बजे जैसे ही सीआरएस और डीआरएम मोटर ट्रॉली से फाटक पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। पहले तो आरपीएफ जवानों और ग्रामीणों के बीच धक्का मुक्की होती रही। आखिर में ग्रामीणों ने दोनों अधिकारियों से मिलकर यहां फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग की।

मेवला महराजपुर फाटक के पास अधिकारियों का घेराव करते ग्रामीण।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Faridabad News - people of mewla maharajpur angry at closing the railway gate surrounded the crs


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Upwqq7

ADD











Pages