करनाल| सोशल मीडिया ग्रीवांस ट्रैकर पर आई शिकायतों का निवारण करने में करनाल जिला प्रदेशभर में लगातार शीर्ष पर है। मुख्यमंत्री सुशासन कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डाॅ. राकेश गुप्ता ने करनाल प्रशासन को सराहा है।
प्रदेश के सभी उपायुक्तों को दिए आवश्यक निर्देश में कहा कि लिंगानुपात बढ़ाने और महिला सुरक्षा के लिए गतिविधियां जारी रखें।करनाल सोशल मीडिया ग्रीवांस ट्रैकर (एसएमजीटी) पर की गई शिकायतों का निवारण करने में करनाल जिला फिर से प्रदेशभर में शीर्ष पर है और ऐसा लगभग वर्ष 2016 से हो रहा है। इसी प्रकार सीएम विंडो पोर्टल पर शिकायतों के निवारण में भी यह जिला गुरुग्राम के बाद टॉप पर है। मुख्यमंत्री सुशासन कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डाॅ. राकेश गुप्ता ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस उपलब्धि पर कमेंट्स करते हुए एक्सीलेंट कहा और करनाल प्रशासन को सराहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UdL7w5