पिछले बार से इस साल 9 करोड़ घटा नगर निगम का बजट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 17 March 2020

पिछले बार से इस साल 9 करोड़ घटा नगर निगम का बजट


नगर निगम शहर के विकास कार्यों के लिए पिछले एक माह से बजट तैयार करने में जुटा है। नए वित्त वर्ष 2020-21 के लिए निगम ने बजट तैयार कर लिया है। इस बार बजट तैयार करने में निगम की अकाउंट ब्रांच को कुछ ज्यादा ही माथा पच्ची करनी पड़ी है, क्योंकि निगम का कोष लगातार खाली होते जा रहा है। निगम वित्तीय संकट की ओर बढ़ रहा है।

निगम ने फिलहाल वित्तीय संकट से बचाव के प्रयासों के तहत बजट की जो रूपरेखा तैयार की है उसके अनुसार इस बार पिछले साल से बजट कम होने जा रहा है। अगर बजट के फिगर किसी कारण से नहीं बदलते हैं तो इस बार पिछले साल की तुलना में करीबन 9 करोड़ का बजट कम रहेगा। निगम ने नए वित्तीय सत्र के लिए 156 करोड़ रुपए सालाना खर्च बजट तैयार किया। जबकि चालू वित्त सत्र में यह 165 करोड़ रुपए का रखा गया था। हालांकि निगम के अधिकारी इसे पिछले साल से घटा हुआ बजट नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि पिछली बार एमसी फंड से खर्च में अधिक राशि का प्रावधान किया गया था। जबकि इस बार एमसी फंड से राशि को कम किया गया है। शहर में अमूमन विकास कार्यों पर पैसा ग्रांट से ही खर्च होगा।

150 करोड़ रुपए ग्रांट आने की संभावना : आने वाले नए वित्तीय वर्ष में सीएफसी व एसएफसी से करीबन 150 करोड़ रुपए की ग्रांट मिलने की संभावना है। जबकि चालू वित्त वर्ष में 126 करोड़ की ग्रांट मिली थी। इसमें से निगम फरवरी तक विकास कार्यों पर 90 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है।

इस बार निगम को 158 करोड़ रुपए की आमदनी की संभावना

नगर निगम की ओर से जो सालाना वित्तीय बजट तैयार किया गया है उसमें तकरीबन 158 करोड़ रुपए का प्रस्तावित अाय रखी है। जबकि पिछली बार प्रस्तावित आय साढ़े 95 करोड़ रुपए थी। इस बार निगम ने प्रस्तावित आय को बढ़ा दिया है। इसका एक कारण प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों से सख्ताई से वसूली करने का लक्ष्य है।

आय और व्यय में दो करोड़ का अंतर : नगर निगम की ओर से फिलहाल जो प्रस्तावित बजट तैयार किया गया है उसके अनुसार 156 करोड़ रुपए का व्यय और 158 करोड़ रुपए की आय की संभावना जताई गई है। इस तरह से आय और व्यय में मात्र दो करोड़ रुपए का अंतर आ रहा है।

निगम का सालाना बजट लगभग तैयार

निगम का सालाना बजट लगभग तैयार हाे गया है। वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित बजट में करीबन 156 करोड़ रुपए व्यय मद में और 158 करोड़ रुपए आय मद में रखे गए हैं। निगम के आर्थिक कोष काे मजबूत करने के लिए व्यय के साथ-साथ आय पर विशेष जोर दिया जाएगा। निशांत कुमार यादव, डीसी एवं कमिश्नर नगर निगम, करनाल।

प्रॉपर्टी टैक्स का 50 करोड़ रहेगा टारगेट


नगर निगम की ओर से इस बार प्रॉपर्टी टैक्स प्राप्त करने में खासी सफलता प्राप्त की गई है। जहां पिछले साल एक जनवरी तक प्रॉपर्टी टैक्स के आंकड़े करीबन साढ़े नौ करोड़ थे, वहीं इस बार ये फरवरी में साढ़े 17 करोड़ तक पहुंच गए है। निगम ने टैक्स डिफाॅल्टर के प्रति सख्त रवैया अपनाया हुआ है। इसलिए इस बार टैक्स प्राप्ति का टारगेट 50 करोड़ रुपए रखा जा रहा है।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39ZAfbZ

ADD











Pages