इनरव्हील क्लब अाॅफ अम्बाला डिस्ट्रिक्ट-308 ने काेरोना वायरस के खिलाफ मुहिम चलाते हुए सोमवार को बब्याल के गणेश मंदिर में सेमिनार का आयोजन किया। लोगों को बताया गया कि जिस व्यक्ति को खांसी-जुकाम है उससे एक मीटर की दूरी बनाएं। बार-बार साबुन से हाथ धाेएं। अगर आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई हो रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें। छींकते और खांसते समय अपना मुंह व नाक टिशू व रुमाल से ढकें। अगर आप में कोरोना वायरस के लक्षण हैं तो राज्य हेल्पलाइन का यूज करें। हाथों को आंख, नाक और मुंह पर टच न करें और किसी से भी हाथ न मिलाएं। हेल्थ व हाइजीन टॉपिक पर डॉ. संगीता जैन ने महिलाओं व लड़कियों को बताया। उन्होंने बताया कि माहवारी के दिनों में साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है। क्लब ने सैनेटरी नैपकिन भी बांटे। डॉ. विपिन जैन ने लोगों का चेकअप भी किया। क्लब की तरफ से प्रेसिडेंट सुमन आनंद, रुचिका मित्तल, कृष्णा सागर उपस्थित रहे।
इनरव्हील क्लब ऑफ अम्बाना डिस्ट्रिक-308 के सेमिनार में मौजूद अतिथि व महिलाओं व लड़कियों का क्लब की तरफ से बांटे गए सेनेटरी पैड्स।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ufo4kH