होलिका दहन के बाद अाज होगा फाग का धमाल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 9 March 2020

होलिका दहन के बाद अाज होगा फाग का धमाल


होलिका दहन के बाद अब मंगलवार को ‘फाग’ का धमाल होगा। इस धमाल की मस्ती और उल्लास का खुमार लोगों में खासतौर से बच्चों, युवाओं और महिला पुरुषों में चढ़ने लगा है। बच्चों और युवाओं ने विशेषतौर से टोलियां बनाकर होली खेलने की रूपरेखा भी तैयार की है। होलिका दहन सोमवार रात को हो गया। होली के पहले दिन भर शहर में रेलवे स्टेशन, सैनीपुरा, परनाला, सांखौल व शहर के अन्य कई स्थानों पर महिलाअों ने पूजा अर्चना के बाद विधिवत होलिका स्थल की भी पूजा की गई। रात को अाठ बजे शहर के विभिन्न मुख्य चौकों पर होलिका दहन के कार्यक्रम हुए। होलिका दहन से पहले ज्यादातर परिवार अपने-अपने घर विभिन्न तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करने और होलिका पूजन की तैयारियों में व्यस्त रहे। सुबह से ही महिलाएं, बच्चे और युवतियां होलिका दहन स्थल पर पहुंचनी शुरु हो गई थी और विधिवत होलिका पूजन की रस्म अदा की। शाम को ठीक सवा अाठ बजे शहर के सभी मुख्य चौकों पर होलिका दहन हुआ।

धार्मक स्थलाें पर फूलाें की
हाेली खेली जाएगी


होलिका दहन के बाद कई लोग जलती हुई होलिका की आग भी अपने घर ले गए क्योंकि मान्यता है कि होलिका की अग्नि घर में ले जाना शुभकारी होता है। होलिका दहन के बाद सोमवार को शहर में ‘फाग’ का धमाल होगा। यह धमाल सुबह 8 बजे से ही शुरू हो जाएगा जो दोपहर करीब 12 बजे तक जारी रहेगा। धार्मिक स्थलों में भजन गायन के अलावा फूलों की होली खेली जाएगी, वहां दूसरी ओर गलियों और बाजारों में हर उम्र के लोग गुलाल, अबीर और सूखे रंगों पिचकारियों से होली का लुत्फ उठाएंगे। मोहल्लों में ढोलक की थाप पर जमकर नाचेंगे और होली से संबंधित गीत गाकर करते हुए मस्ती से ठुमके भी लगाएंगे।

कैंब्रिज स्कूल में होली मिलन कार्यक्रम

भदाना के कैब्रिज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्टाफ।

झज्जर | दिल्ली रोड स्थित भदाना के कैंब्रिज इंटरनेशनल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होली मिलन समारोह व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में अध्यापिकाओं ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली के त्योहार को रंगमय बना दिया। इसी कड़ी में अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति एवं समाज के निर्माण में अहम भूमिका पर अध्यापिकाओं ने अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक धर्मेंद्र जून ने सभी स्टाफ सदस्यों एवं कैंब्रिज परिवार को होली की शुभकामनाएं दी एवं महिला दिवस की बधाइयां दी। उन्होंने बताया की किस प्रकार एक महिला अपने परिवार, समाज एवं देश को महान बनाने में अपना अहम योगदान दे रही है इसलिए हमें नारी जाति का सम्मान करना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bahadurgarh News - haryana news after holika dahan there will be fire


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TALKAI

ADD











Pages