चाय विक्रेता दंपती ने ग्राहक को पर्स लौटाया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 15 March 2020

चाय विक्रेता दंपती ने ग्राहक को पर्स लौटाया


चाय विक्रेता दंपती ने अपने ग्राहक को पैसों से भरा पर्स लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। झज्जर के तलाव चौक पर मधु और उसका पति मोहन चाय की दुकान करता है। रविवार को शाहबाद का एमपीएचडब्ल्यू राजेश स्वास्थ्य विभाग झज्जर में किसी काम से आया था। इसी दौरान राजेश ने दंपती की दुकान पर रुक चाय पी और चला गया, लेकिन उसका पर्स दुकान में ही जेब से निकल कर गिर गया। इसके बाद इस दंपती ने पर्स में कागजात को चेक करते हुए मोबाइल नंबर निकाल कर फोन किया। राजेश बीच रास्ते में से लौटकर चाय वाले के पास पहुंचा। इसके बाद चाय विक्रेता इस दंपती ने उसे पर्स लौटा दिया। जिससे खुश होकर राजेश ने दंपती को 500 रुपए इनाम में दिए ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TQrLOO

ADD











Pages