एसयूसीआई ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 15 March 2020

एसयूसीआई ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए


झज्जर के एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के कार्यकर्ताओं की बैठक छोटूराम धर्मशाला में हुई। राज्य सचिव कामरेड सत्यवान, राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड राजेंद्र सिंह व कामरेड जयकरण की देखरेख में हुई बैठक का संचालन जिला सचिव हरीश कुमार सैनी ने किया। बैठक में 23 मार्च शहीदी दिवस को बड़े स्तर पर मनाने को लेकर मंथन किया। गांवों में जनसभाएं की जाएंगी। भगतसिंह के मूल दस्तावेजों की संकलित पुस्तिका को आम जनमानस तक ले जाया जाएगा। हाल ही में हुई बारिश, आंधी व ओलावृष्टि से हुई फसलों के नुकसान का मुआवजा, आवारा पशुओं पर रोकथाम, 5000 रुपए बुढ़ापा पेंशन, किसानों की कर्ज माफी व फसलों के लाभकारी दाम के लिए अभियान चलाया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल काफी सस्ता हो गया है, लेकिन इसका फायदा जनता को न देकर कंपनियों को दिया जा रहा है। आरोप है कि भाजपा सरकार जनता के असल सवालों से ध्यान हटा रही है। लोगों में फूट डाल रही है। एक ओर एनआरसी, सीएए, एनपीआर को लोगों में फुट डालने के लिए लाया जा रहा है। दूसरी ओर, जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों व आंदोलनों को कुचला जा रहा है। कहा कि एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) भाजपा की इन फूटपरस्त व साम्प्रदायिक नीतियों का पर्दाफाश करेगी। अध्यक्षता कामरेड अनूप सिंह मातनहेल ने की। इस दाैरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39WlZRo

ADD











Pages