हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 17 March 2020

हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन


गांव ठसका मीरांजी में रंजिश के चलते होली पर एक युवक पर हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों व ग्रामीणों में रोष है।

मंगलवार को परिजनों ने पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की। ठसका मीरांजी निवासी चरणदास ने इस संबंध में केस दर्ज कराया हुआ है।

बताया कि 4 साल पहले अजय गुराया के साथ झगड़ा हुआ था। तब गांव की पंचायत ने फैसला करवा दिया था। लेकिन अजय उससे तभी से रंजिश रखे हुए था।

होली के दिन वह दोस्तों के साथ कार में गांव की ओर आ रहा था। स्कूल के पास उतरकर वह घर की ओर चल पड़ा।

इसी बीच अजय गुराया, प्रिंस, अमरजीत, मनिन्द्र सोढी, मनप्रीत, विचित्र सिंह, गुरमुख सिंह आदि ने उसे घेर लिया। उस पर लाठी डंडों से हमला किया। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा जातिसूचक शब्द भी कह डाले। पुलिस ने 12 मार्च को घायल चरणदास के बयान पर केस दर्ज किया। उधर गंभीर हालत देखते हुए डाॅक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ढील बरत रही है। कईं
दिन बाद भी उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा है। किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।

सूचना पर डीएसपी सुरेंद्र मांजू पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को किसी तरह समझाया। कहा कि इस मामले की जांच सीआईए स्टाफ को सौंपी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। डीएसपी से मिलने के बाद कुछ परिजन एसपी आस्था मोदी से भी मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TZkPPk

ADD











Pages