अनलॉक-1 के 30 दिन में कोरोना के 265 केस आए, प्रदेश में सबसे अच्छी रिकवरी रेट 91.82% - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 30 June 2020

अनलॉक-1 के 30 दिन में कोरोना के 265 केस आए, प्रदेश में सबसे अच्छी रिकवरी रेट 91.82%

जून में 27 दिन कोरोना केस मिले। 265 पॉजिटिव केस आए। संख्या के मामले में प्रदेश में छठे नंबर पर पहुंच गए।
केस दर... 31 मई तक 100 सैंपलों में से 0.9% पॉजिटिव थे जून में यह दर 2.8 तक पहुंच गई। प्रदेश दर 5.63 फीसदी है।
कंटेनमेंट जोन... अब अम्बाला में 101 कंटेनमेंट जोन हैं। अब मरीज के घर की गली को ही कंटेनमेंट जोन बना रहे हैं।

सबसे सुखद खबर... अम्बाला में नवजात बच्चे से लेकर 92 साल तक की बुजुर्ग ने कोरोना को हराया है। यही नहीं दो कैंसर पीड़िता, 4 किडनी के मरीज भी ठीक होकर घर गए। इस वक्त एक्टिव 24 केसों में से 3 एमएम कोविड यूनिट में ऑक्सीजन पर हैं। वेंटिलेटर पर कोई मरीज नहीं है।

राहत... रिकवरी रेट 91.82% पहुंच गई। 292 मरीज ठीक होकर घर गए। रिकवरी के मामले में प्रदेश में नंबर वन है।

रिकॉर्ड सैंपल... मार्च से मई तक के 75 दिनों में 5,679 सैंपल लिए गए। जून में रिकॉर्ड 9,661 सैंपल जांच लिए गए।
डेथ रेट... कोरोना से कुल 3 मौत हुई हैं। डेथ रेट 1.02 % है हरियाणा में यह रेट 1.62% है। तीनों बीमारियों से पीड़ित थे।

सबसे सुखद खबर... अम्बाला में नवजात बच्चे से लेकर 92 साल तक की बुजुर्ग ने कोरोना को हराया है। यही नहीं दो कैंसर पीड़िता, 4 किडनी के मरीज भी ठीक होकर घर गए। इस वक्त एक्टिव 24 केसों में से 3 एमएम कोविड यूनिट में ऑक्सीजन पर हैं। वेंटिलेटर पर कोई मरीज नहीं है।

कोरोना मीटर

  • कुल सैंपल-15,340
  • पॉजिटिव-319
  • ठीक हुए-292
  • डेथ-03
  • एक्टिव केस-24
  • रिपोर्ट का इंतजार-335


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31wLTJZ

ADD











Pages