खुले में पानी छोड़ने की शिकायत के बाद नगर निगम टीम पहुंची सेक्टर-14 - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 24 June 2020

खुले में पानी छोड़ने की शिकायत के बाद नगर निगम टीम पहुंची सेक्टर-14

सेक्टर 14 स्थित निजी अस्पताल की बेसमेंट निर्माण के दौरान खुले में छोड़े जा रहे भूजल की शिकायत कमिश्नर अशोक गर्ग को मिलने के बाद बुधवार को नगर निगम के एक्सईएन व सीएसआई मौके पर पहुंचे।

इस दौरान अधिकारियों ने पाया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा भूजल को सबमर्सिवल से निकलवाकर जनस्वास्थ्य विभाग के नाले में छोड़ा जा रहा है। इसलिए अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन पर कोई कार्रवाई नहीं की। मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी पहुंचे।

यह था मामला : सेक्टर 14 में निजी अस्पताल का निर्माण करवाया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन दो मंजिला बेसमेंट बनवाएगा। इसके लिए बड़े स्तर पर सबमर्सिवल चलाकर भूजल को निकाला जा रहा है। यह भूजल नाले में डाला जा रहा है। मगर सेक्टर 14 पार्ट टू की आरडब्ल्यूए का आरोप था कि यह पानी सेक्टर की खुली जगह में छोड़ रहे हैं, जिससे यहां गंदे तालाब जैसी स्थिति बन गई है।

‌आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत कमिश्नर अशोक गर्ग को मंगलवार को दी थी। इसके बाद बुधवार सुबह कमिश्नर के आदेश पर एक्सईएन संदीप धुंधवाल व सीएसआई सुभाष सैनी मौके का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

सुभाष सैनी, सीएसआई, नगर निगम ने कहा कि मैंने और एक्सईएन संदीप ने मौके ‌का निरीक्षण किया है। उस दौरान दो सबमर्सिवल चल रहे थे। मगर पानी जनस्वास्थ्य विभाग के नाले में डाल रहे हैं। इसलिए आगामी प्रक्रिया के लिए रिपोर्ट कमिश्नर को दे दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fWqfTn

ADD











Pages