राज्य में दिल्ली से सटे गुड़गांव, फरीदाबाद और सोनीपत में बुरा हाल है। सरकार यहां स्लम इलाकों में स्क्रिनिंग भी करा चुकी है। इसके अलावा वहां विशेष नजर भी गड़ाए हुए है। बावजूद इसके संक्रमण नहीं रुक रहा। 200 में इन तीन जिलों में 153 मौतें हुई हैं। जबकि 12212 कुल संक्रमितों में 8620 मरीज मिले हैं। यानि 76 प्रतिशत मौतें और 70.58 प्रतिशत संक्रमित मरीज इन जिलों में है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रभािवत गुड़गांव है। इसके बाद फरीदाबाद और सोनीपत में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में गुड़गांव में संक्रमण के शिकार 6 पेशेंट ने दम तोड़ दिया। वहीं, 117 नए पॉजिटिव केस मिले, जिसके साथ ही कुल पेशेंट की संख्या बढ़कर 4762 हो गई। हालांकि इनमें से अब तक 2876 पेशेंट रिकवर हो चुके हैं।
फरीदाबाद में फरीदाबाद में24 घंटे में कोराेना से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 201 नए केस सामने आए हैं। अब तक मरने वालों का आंकड़ा 65 पहुंच गया है। बुधवार को राहत की बात यह रही कि 70 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच गए।
जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2795 पहुंच गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. रामभगत ने बताया कि 24 घंटे में एक मरीज सेक्टर-19 निवासी 71 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई है। दूसरी ओर दिल्ली से सटे सोनीपत में बुधवार को 39 कोरोना संक्रमित पाए गए। दो लोगों की मौत हो गई है।
अम्बाला में एडीजीपी ऑफिस कर्मी से मां व बेटा-बेटी संक्रमित, काजीवाड़ा में एक परिवार में 4 पॉजिटिव
बुधवार को कोरोना संक्रमण के 7 केस सामने आने से आंकड़ा 299 हो गया। ये केस दो परिवारों में मिले हैं। कैंट में एडीजीपी ऑफिस के 37 वर्षीय पुलिस कर्मी की 62 वर्षीय मां, 12 साल की बेटी और 8 साल का बेटा भी संक्रमित मिले हैं। 18 जून को पुलिस कर्मी और 22 जून को उसकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। यमुनानगर से तबादला होने के बाद 8 जून को इस कर्मी ने अम्बाला कैंट स्थित एडीजीपी कार्यालय में जॉइन किया है। कर्मी ने 15 व 18 जून को मां को रोटरी अस्पताल मेंं चेक कराया था।
सिटी के काजीवाड़ा में 20 जून को कोरोना संक्रमित मिले 32 वर्षीय युवक के संपर्क से परिवार के चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें युवक का 60 वर्षीय पिता, 52 वर्षीय मां, 26 वर्षीय पत्नी व 3 साल का बेटा शामिल हैं।
बिजली निगम की तीन महिला कर्मी संक्रमित, दो दफ्तर सील
फरीदाबाद | स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों को चपेट में लेने के बाद अब बिजली निगम के दो अलग-अलग कार्यालयों की तीन महिला कर्मचारी संक्रमित मिली हैं। दोनों कार्यालयों को सील कर दिया है। तीनों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। एनआईटी फरीदाबाद डिवीजन के तहत आने वाले सब डिवीजन नंबर-2 में महिला कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाई गई है, जबकि सब डिवीजन नंबर-5 में दो महिला कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आई हैं।
इनमें एक डाटा एंटी ऑपरेटर व दूसरी एलडीसी के पद पर है। एक महिला कर्मी में कुछ दिन पहले कोरोना की पुष्टि हुई थी। दूसरी कर्मचारी की मां एनआईटी दो नंबर सबडिवीजन कार्यालय में कार्यरत है। उसे भी कोरोना हुआ है।
गोरखपुर गया टैक्सी चालक संक्रमित, सभी यात्री निगेटिव
टोहाना | लड़के की शादी करने के लिए 5 लोगों को गोरखपुर लेकर गया टैक्सी चालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जबकि शादी करने गए सभी 5 लोग व दुल्हन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आदर्श कॉलोनी निवासी टैक्सी चालक को फतेहाबाद रेफर किया गया है। इसके साथ जिले में कुल 95 काेराेना पॉजिटिव केस हाे गए हैं। उक्त टैक्सी चालक 18 जून को पांच लोगों को शादी के लिए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में लेकर गया था। वे लोग 22 जून को वहां से वापस आए थे।
उसी दिन सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। 23 जून को आई रिपोर्ट में टैक्सी चालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि बाकी पांचों सहित दुल्हन की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fSmgY3