आंकड़ा पहुंचा 228; नई सब्जी मंडी से जुड़ा पहला मामला, ब्यूटी पार्लर संचालिका के आढ़ती पति का सहयोगी पॉजिटिव - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 28 June 2020

आंकड़ा पहुंचा 228; नई सब्जी मंडी से जुड़ा पहला मामला, ब्यूटी पार्लर संचालिका के आढ़ती पति का सहयोगी पॉजिटिव

नई सब्जी मंडी से जुड़ा कोरोना का मामला सामने आया है। ब्यूटी पार्लर संचालिका के आढ़ती पति का सहयोगी संक्रमित मिला है। उम्र 45 राजीव नगर में रहता है। आढ़ती से संपर्क में रहकर मंडी जाकर दुकान पर काम संभालता रहा है। वहीं ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर खाना बनाने वाली इंदिरा नगर वासी 54 वर्षीय मेड व पार्लर में काम करने वाली क्रांति नगर की 20 वर्षीय कर्मी संक्रमित है। हालांकि पार्लर संचालिका का पति व दो बच्चे निगेटिव हैं।

रविवार को 10 रोगियों की पुष्टि हुई। इनमें से 8 मामले हिसार शहर व 2 गांवों से संबंधित हैं। कोविड रेपिड रिस्पांस टीम रोगियों से संपर्क कर कोरोना नियंत्रण के लिए जानकारी जुटा रही है। इधर, डीपीआरओ, एपीआरओ सहित 131 लोगों के सैंपल लिए। 250 प्लस रिपोर्ट निगेटिव आई है।

कैमरी रोड एरिया वासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति है जोकि सिविल अस्पताल के वार्ड-5 में दाखिल था। सेक्टर 9-11 में रहने वाला तिहाड़ जेल में कार्यरत एसआई संक्रमित मिला है। बड़वाली ढाणी हाल सेक्टर 14 में शेयर मार्केट में काम करने वाला 27 वर्षीय युवक और इसका 33 वर्षीय दोस्त पॉजिटिव है। मुंबई से हरिनगर एरिया में पहुंचा एक युवक भी संक्रमित बताया। दुर्जनपुर के बस अड्‌डे के पास सैलून संचालक और बरवाला के गांव सौथा में एक संक्रमित मिला है। सौथा के व्यक्ति की जींद में सैंपल जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

रोगी की काॅन्टेक्ट लिस्ट में पत्नी, दो फिजिशियन, 7 नर्सें, 11 कर्मी शामिल
कैमरी रोड एरिया में रहने वाला 55 वर्षीय कुक स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ के चलते सिविल अस्पताल में दाखिल हुआ था। इसे आईसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया। 21 जून को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वार्ड नंबर-पांच में दाखिल कर दिया। कुछ दिन बाद तबीयत बिगड़ी। बुखार व खांसी की शिकायत हुई। इसकी फिर से कोविड जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इसके संपर्क में पत्नी, वार्ड के अन्य रोगियों के अलावा 2 फिजिशियन, 7 स्टाफ नर्सें, 11 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आए हैं। इनमें हाई रिस्क व लो रिस्क कैटेगिरी के अनुसार स्क्रीनिंग करके 2 जुलाई को सैंपलिंग होगी। इन्हें हाेम आइसोलेट कर दिया है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पुन: ड्यूटी ज्वॉइन करेंगे। उक्त केस मिलने के बाद संदिग्ध रोगियों को अलग से रखने की व्यवस्था करवाने पर विचार चल रहा है।

जानिए... किसकी क्या रही हिस्ट्री
फोन बंद था, 6 घंटे में तलाशी मेड, दो और घरों में बनाती थी खाना

इंदिरा काॅलोनी में 54 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। यह पीएलए मार्केट स्थित ब्यूटी पार्लर संचालिका के आवास में खाना बनाने जाती थी। ब्यूटी पार्लर संचालिका के संक्रमित मिलने के बाद इसका सैंपल लिया था। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क का प्रयास किया। फोन नंबर गलत दर्ज मिला।

आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. जया गोयल के निर्देश पर बायोलॉजिस्ट डॉ. रमेश पूनिया, एमपीएचडब्लू नूर मोहम्मद, आशीष शर्मा, अनूप ढुल, चालक रामनिवास की टीम ने छह घंटे की खोजबीन के बाद महिला के घर का पता लगाया। एंबुलेंस में बैठकर कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट करवाया। रोगी महिला ने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर संचालिका के अलावा राजगुरु मार्केट स्थित दो और घरों में भी खाना बनाने जाती थी। संपर्क में कुल 17 लोग हैं।

19 जून को दिल्ली से आया था एसआई
सेक्टर 9-11 में 32 वर्षीय एसआई कोरोना संक्रमित मिला है। यह 19 जून को दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल से हिसार आया था। कुछ दिन घर में रहने के दौरान इसकी तबीयत बिगड़ी। कोरोना जांच करवाने पर पॉजिटिव पाया। इसके संपर्क में माता-पिता, भाई, तीन दोस्त जिनमें एक गांव पनिहारी, दूसरा डाबड़ा चौक का रहने वाला है। तीसरा दोस्त दूध कारोबारी है।

दिल्ली से आया युवक, सेक्टर 14 में रहा
बड़वाली ढाणी का 27 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित है। यह शेयर बाजार में काम करता है। दिल्ली से हिसार लौटा था लेकिन बड़वाली ढाणी की बजाय सेक्टर 14 स्थित आवास में 4-5 दोस्तों संग रहा था। झज्जर में एक दोस्त कोरोना पॉजिटिव है। सैंपलिंग के बाद युवक भिवानी में चाचा के पास रहने चला गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आइसोलेट करवाया जा रहा है।

सैलून संचालक ने बेल पर आकर 20-22 लोगों के काटे बाल
आदमपुर के समीप दुर्जनुपर गांव के बस अड्‌डे के पास 27 वर्षीय सैलून संचालक कोरोना संक्रमित मिला है। यह अापराधिक मामले में जेल गया था। हाल ही में जमानत पर बाहर आकर लोगों की कटिंग, शेव करने लगा था। करीब 20-22 लोगों की कटिंग-शेविंग की थी। इसने स्वास्थ्य जांच करवाकर सैंपल दिया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसे आइसोलेट कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंदिरा काॅलोनी में कोरोना संक्रमित मेड को आइसोलेट करवाने पहुंचे बायोलॉजिस्ट डॉ. रमेश पूनिया व उनकी टीम सदस्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i8UVTj

ADD











Pages