किसानाें ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका, 30 को करेंगे बड़ा प्रदर्शन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 26 June 2020

किसानाें ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका, 30 को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को किसानों ने सोनीपत स्टैंड पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्हाेंने सरकार से तेल की कीमतें कम करने की मांग की। साथ ही धरना देकर किसानों की समस्याएं हल न करने पर रोष प्रकट किया। किसान सभा जिला सचिव सुमित व एसएफआई राज्य सचिव सुरेंद्र ने कहा कि मोदी सरकार पिछले कई दिन से लगातार पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि करके जनता की रोजी-रोटी पर बेरहमी से हमला कर रही है। भारत सरकार दुनिया भर में पेट्रोलियम उत्पादों पर सबसे ज्यादा टैक्स वसूल रही है।

जिला उपप्रधान कैप्टन शमशेर मालिक व बलवान सिंह ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अपने न्यूनतम स्तर पर है। जनता को मिलने वाले तेल की कीमतें पिछले 18 दिन में पेट्रोल में 7 रुपए और डीजल के 11 रुपए बढ़ा दिए। किसानों ने 30 जून को बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The farmers burnt the effigy of the central government, will give a big demonstration on 30


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/389slMX

ADD











Pages