जिले में शनिवार काे 6 और पाॅजिटिव केस मिले। लेकिन पानीपत जिले के 5 केस हैं। एक केस साेनीपत का है। सोनीपत की 51 वर्षीय महिला जो पानीपत के निजी अस्पताल में दाखिल हैं, वह सर्जरी से पहले हुए टेस्ट में पाॅजिटिव मिली।
जिले के 5 केसाें में देवी मंदिर के पास निजी अस्पताल का डाॅक्टर, इसराना के एक डाॅक्टर की भाभी, चुलकाना का पुलिसकर्मी, एक कांग्रेसी और एक कैदी पाॅजिटिव मिला है। इसके अलावा शनिवार काे माॅडल टाउन की 21 वर्षीय युवती काेराेना काे हराकर घर लाैटी। अब तक जिले में 101 लाेग काेराेना काे हराकर घर लाैट चुके हैं। जिले में कुल केस 171 केस हाे गए हैं। काेराेना से 7 की माैत हाे चुकी है। अब कुल 63 केस एक्टिव हैं।
कुल केस 171, ठीक हुए 101 और 63 एडमिटयहां से मिले नए केस...
- एक डाॅक्टर: देवी मंदिर के पास एक निजी अस्पताल का 40 वर्षीय डाॅक्टर पाॅजिटिव मिला है। उसे हाेम आइसाेलेशन में रखा गया है।
- एक कैदी: 28 वर्षीय 1 और कैदी पाॅजिटिव मिला है। अलुपुर गांव का रहने वाला कैदी पिछले एक साल से जेल में है। जेल से लिए गए सैंपल की उसकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव मिली है। पहले तीन कैदी और एक कर्मचारी जेल से पाॅजिटिव मिल चुका है।
- एक पुलिसकर्मी: समालखा के चुलकाना गांव का 27 वर्षीय पुलिसकर्मी पाॅजिटिव मिला है। उसे अस्पताल में आइसाेलेट किया है।
- एक डाॅक्टर की भाभी: इसराना में निजी अस्पताल चलाने वाला डॉक्टर कुछ दिन पहले पाॅजिटिव मिला था। अब उसकी भाभी पाॅजिटिव मिली है। डॉक्टर का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही महिला का इलाज सिविल अस्पताल में चलेगा। टीम ने लक्ष्मी नगर इसराना के करीब 223 लोगों की स्क्रीनिंग कर डाटा तैयार किया है। करीबी 10 लाेगाें के सैंपल भी लिए हैं।
इसराना में आज-कल शुरू होगा कोविड अस्पताल
जिले में बढ़ते केसाें काे देखते हुए सिविल अस्पताल के डाॅक्टराें की एक टीम ने इसराना स्थित मेडिकल काॅलेज में शनिवार काे काेविड-19 अस्पताल का निरीक्षण कर तैयारियां शुरू करवाई। डाॅक्टराें के मुताबिक इसराना में रविवार (आज) या साेमवार से काेविड-19 के पाॅजिटिव मरीज रखने शुरू किए जा सकते हैं। यहां करीब 500 बिस्तर लगाए गए हैं।
- एक डाॅक्टर की भाभी: इसराना में निजी अस्पताल चलाने वाला डॉक्टर कुछ दिन पहले पाॅजिटिव मिला था। अब उसकी भाभी पाॅजिटिव मिली है। डॉक्टर का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही महिला का इलाज सिविल अस्पताल में चलेगा। टीम ने लक्ष्मी नगर इसराना के करीब 223 लोगों की स्क्रीनिंग कर डाटा तैयार किया है। करीबी 10 लाेगाें के सैंपल भी लिए हैं।
- एक कांग्रेसी नेता : समालखा के पड़ाव मोहल्ले का 72 वर्षीय कांग्रेसी नेता भी संक्रमित मिला है। उसका निजी अस्पताल में ऑपरेशन से पहले काेविड-19 का सैंपल लिया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zkl8FO