बिजली निगम शहर में आज कई जगहों पर मरम्मत कार्य करेगा। इस कारण बिजली की सप्लाई हर जगह तय समय के अनुसार बंद रहेगी। यह जानकारी बिजली निगम ने दी है। जानिए आज कहां-कहां लगेगा कट...
- 33 केवी सब स्टेशन मिनी सचिवालय में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक मरम्मत होगी। मिनी सचिवालय, सालार गंज गेट एरिया, गीता कॉलोनी, स्काई लार्क रोड, पालिका बाजार, ईएसआई, सेक्टर-6, तहसील कैंप, सुखदेव नगर व सिविल अस्पताल की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
- 33 केवी सब स्टेशन सेक्टर-24 में मेन आइसोलेटर की मरम्मत सुबह 8 से 9 बजे तक चलेगी। इस दौरान निजी कंपनी के 11 केवी फीडर अमृत कोटेक्स, लखीना हैंडलूम, शिव मंदिर के अलावा नरेंद्र नगर, पीर बाबा, सेक्टर-24, आर्य नगर व एकता विहार कॉलोनी की बिजली बंद रहेगी।
- 132 केवी सब स्टेशन सेक्टर-29 में ट्रांसफार्मर-1 पर सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक मरम्मत चलेगी। 11 केवी इंडस्ट्री फीडर संजय हॉस्पिटल, हिमसागर, वर्धमान, रिवेरा, जेआर खन्ना, गोल्डन टेक्टसटाइल, शिव शरणम, हैंड फैबरिक, सेक्टर-29 पार्ट-1, निंबरी की बिजली बंद रहेगी।
- 132 केवी सब स्टेशन छाजपुर में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा। इस दौरान इससे जुड़े आसपास के गांवों की बिजली बंद रहेगी।
- 132 केवी सब स्टेशन गोहाना रोड पानीपत से जुड़े 11 केवी फीडर की लाइन पर दोपहर 12 से 3 बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा। इस दौरान खन्ना रोड, शिव नगर, किशनपुरा व गांधी कॉलोनी की बिजली बंद रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NBKPw9