अनिवार्यता को लेकर कल संचालकों से बात करेंगे मंत्री - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 24 June 2020

अनिवार्यता को लेकर कल संचालकों से बात करेंगे मंत्री

सरकारी स्कूलों में बच्चों के दाखिले के लिए स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट की अनिवार्यता खत्म करने के आदेशों के बाद प्राइवेट स्कूल संचालकों में आए उबाल पर सरकार अपना निर्णय बदल सकती है। इस मामले में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की।

अब प्राइवेट स्कूल संचालकों को 26 जून को बुलाया गया है। मंत्री खुद राज्य के प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में एक स्कूल को छोड़कर दूसरे स्कूल में दाखिला लेने वाले स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले ‘स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट’ के बारे में मुख्य रूप से चर्चा होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i9r90S

ADD











Pages