अगले हफ्ते से फिर सोमवार की बजाए वीरवार को ही बंद होगी कपड़ा मार्केट, बाजार शाम 7 बजे तक ही खुलेंगे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 30 June 2020

अगले हफ्ते से फिर सोमवार की बजाए वीरवार को ही बंद होगी कपड़ा मार्केट, बाजार शाम 7 बजे तक ही खुलेंगे

अनलॉक 2.0 बुधवार से शुरू होगा। कर्फ्यू रात 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगा। हालांकि बाजार पहले की तरह सुबह 9 से शाम 7 बजे तक ही खुलेंगे। शराब के ठेके अब सुबह 7 से रात 9:30 बजे तक खुल सकेंगे। सिटी की होलसेल कपड़ा मार्केट समेत कुछ बाजार अगले सप्ताह से फिर वीरवार को ही बंद होंगे।

कोरोना व लॉकडाउन की वजह से होलसेल कपड़ा मार्केट अभी तक सोमवार को बंद होती थी। मंगलवार काे एसडीएम की ओर से जारी आदेशों में कहा गया कि अग्रसेन चौक कपड़ा मार्केट, ओल्ड कपड़ा मार्केट, मुरलीधर मार्केट, शालीमार, दशमेश, न्यू दशमेश, सीता राम मार्केट, पीर वाली गली, मेन पार्किंग रोड, शुकलकुंड रोड, सोना वाली गली, बालाजी मार्केट, बब्बू वाली गली, खादी आश्रम व टिक्की वाली गली सोमवार की बजाए वीरवार को बंद होंगी।

इस बार क्योंकि सोमवार को यह मार्केट बंद थी, इसलिए इस बार वीरवार को खुलेंगे, लेकिन अगले हफ्ते से वीरवार को बंद रहेंगी। मार्केट वीरवार को बंद रहती थी, लेकिन अनलॉक 1.0 में मंडे को बंद रखने के प्रशासन के आदेश थे, लेकिन बाहर का जो कस्टमर है। उसे वीरवार को ही मार्केट बंद का पता है। इसलिए द होलसेल कपड़ा मार्केट एसोसिएशन इसके लिए एसडीएम से मिली थी।

स्कूल, काॅलेज और प्राइवेट इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे। सिर्फ स्टाफ ही स्कूल जा सकता है। सिनेमा हाॅल पूरी तरह से बंद रहेंगे। जिम्नेजियम, स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क, इंटरनेट पार्क नहीं खुलेंगे।

अशोक कुमार शर्मा, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने कहा किरात के कर्फ्यू का समय बदला गया है। शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। सरकार की तरफ से जो नई एडवाइजरी आएगी, उसे लागू किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BTIiuG

ADD











Pages