भिवानी रोड पर पर्स छीनकर भागने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान गांव सुनारियां कलां हाल अमृत कॉलोनी निवासी बंटी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना शिवाजी कॉलोनी प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि गांव बनियानी निवासी महिला ने पर्स छीनने बारे शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि 5 मई को महिला की भाभी पीजीआईएमएस में इलाज के लिए दाखिल थी।
महिला बहन के साथ पीजीआईएमएस आई थी। महिला अपनी बहन के साथ जब वापस जा रही थी तो रास्ते में भिवानी रोड पर बने पुल के पास स्कूटी सवार दो युवक पीछे से आए तथा महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में मोबाइल फोन, नगदी व जरूरी कागजात थे। जांच के दौरान 25 जून को वारदात में शामिल बंटी को काबू किया गया है। आरोपी ने साथी मुकेश निवासी अजीत कालोनी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VjSYJN