अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर शुक्रवार काे पुलिस ने विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस, एसटीएफ यूनिट, रेडक्रॉस, नशा मुक्त केन्द्र व अन्य सामाजिक संस्थाओं की अाेर से संयुक्त रूप से लोगों से अपील की गई कि वे नशा के अवैध व्यापार में संलिप्त न हो। डीएसपी गोरखपाल के नेतृत्व में जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। डीएसपी गोरखपाल ने बताया कि पुलिस की अाेर से उन क्षेत्रों को चिह्नित किया है जो मादक पदार्थों का अवैध धंधा करने वाले लोगों के कारण बदनाम है।
लोगो से अपील की गई है कि वे नशे के अवैध व्यापार को अपनी आजीविका का साधन न बनाएं, बल्कि वैध कार्य में संलिप्त होकर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करें। इस अवसर पर रेडक्रॉस सचिव देवेंद्र चहल, प्रभारी नशा मुक्ति केंद्र नाहर सिंह, सीएलजी प्रभारी सुभाष गुप्ता, एसटीएफ रोहतक यूनिट से प्रभारी निरीक्षक वरुण दहिया, एसआई सुरेंद्र सिंह व उनकी टीम, प्रभारी थाना शहर निरीक्षक प्रमोद गौतम, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी कुलदीप सिंह, विक्रम, सुभाष व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये की पुलिस ने अपील :
पुलिस ने आमजन से अपील है कि यदि किसी भी आमजन को अवैध रुप में मादक पदार्थ रखने, बेचने व तस्करी करने के संबंध में कोई जानकारी या सूचना हो तो तुरंत रोहतक पुलिस कंट्रोल रूम नंबर- 100, 01262-228113, 9996464100 व अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचना दें। इसके अतिरिक्त आमजन एंटी नारकोटिक्स सेल के व्हाट्सअप नम्बर 8307202071 पर भी नशे के संबंध में सूचना साझा कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fXu5vm