घरों को लौट चुके श्रमिकों को अब मिल रहे ऑफर, कोई टिकट दे रहा तो कोई खातों में एडवांस में भिजवा रहा कैश - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 27 June 2020

घरों को लौट चुके श्रमिकों को अब मिल रहे ऑफर, कोई टिकट दे रहा तो कोई खातों में एडवांस में भिजवा रहा कैश

( महबूब अली )भले ही लॉक डाउन के कारण जिले की विभिन्न फैक्ट्री में उद्योग धंधों पर गहरा असर पड़ा हो मगर अब फैक्ट्री मालिक व अन्य व्यापारियों ने श्रमिकों को बुलाने की तैयारी कर ली है ।
इसके लिए फैक्ट्री मालिक व संचालक जहां श्रमिकों के खाते में एडवांस राशि डाल रहे हैं वहीं उन्हें हिसार लौटने के लिए रेलगाड़ियों की टिकट भी उपलब्ध करवा रहे हंै। गोरखपुर जाने वाले कुछ श्रमिकों से भास्कर ने बातचीत की तो यह बातें सामने आईं। कई श्रमिक भी अब काम पर लौटना चाहते हैं।

निकाले गए श्रमिकों को फिर काम मिलेगा, खातों में आधा वेतन भी डलवाया

  1. हिसार की फैक्ट्री में काम करने वाले गोरखपुर के रहने वाले मनोहर ने बताया कि वह पिछले 6 साल से हिसार की फैक्ट्री में काम कर रहा है। बताया कि लॉक डाउन के कारण वह घर नहीं जा सका था । वह फैक्ट्री में भी काम नहीं कर पा रहा था। अब वह घर जाने लगा तो फैक्ट्री मालिक ने एडवांस 10 हजार रुपये उसके खाते में डाल दिए। यही नहीं गोरखपुर जाने के लिए भी अपने खर्च पर ही रजिस्ट्रेशन कराया। वह 10 दिन बाद ही काम पर वापस लौट आएगा।
  2. हिसार के आजाद नगर स्थित फैक्ट्री में काम करने वाले कानपुर के मनीष ने बताया कि लॉक डाउन के कारण फैक्ट्री में काम बंद था। अब फिर से उसे बुलाने के लिए वेतन की आधी राशि मालिक ने खाते में डाल दी है। जिसके कारण वह 10 दिन बाद ही काम पर लौट आएगा।
  3. बिहार के पटना के रहने वाले बाबूराम ने बताया कि लॉकडाउन के कारण लोहे की फैक्ट्री से उसे निकाल दिया गया था । अब उसके समेत 15 मजदूरों के खाते में एडवांस राशि मालिक ने डाली है। 5 दिन बाद ही वह काम पर लौट आएंगे। यही नहीं संचालक ने दावा किया है कि यदि वह घर के लिए जाते हैं तो वह सारा खर्च भी खुद वहन करेगा।
  4. गोरखपुर के राजेन्द्र ने बताया कि वह हिसार की फैक्ट्री में काम कर रहा था। अब अपने घर जाना चाहता था मगर मालिक ने उसके खाते में 3 माह की एडवांस राशि डाल दी है अब वह घर नहीं जाएगा। यही नहीं रजिस्ट्रेशन कराने का दावा भी संचालक ने किया है।

यह 4 मामले तो बानगी भर मात्र हैं। प्रतिदिन फैक्ट्री संचालक व अन्य लोग श्रमिकों को बुलाने के लिए एडवांस उनके खाते में राशि डाल रहे हैं। यही नहीं उन्हें घर तक पहुंचाने के लिए भी राशि देने का दावा किया जा रहा है।

कइयों को दिलवाया काम

अब तक 80 से अधिक श्रमिकों को हमारी संस्था ने भी विभिन्न स्थानों पर काम दिलवाया है ।कुछ मालिक श्रमिकों के खातों में भी एडवांस राशि डाल रहे हैं। - बजरंग दास गर्ग, व्यापारी नेता।

रिफंड के लिए लगा रहे गुहार
रेलवे स्टेशन पर रजिस्ट्रेशन कराने के बावजूद भी हिसार से गोरखपुर के लिए जाने वाले 100 से अधिक यात्री प्रतिदिन रेलवे स्टेशन पर रिफंड पाने के लिए पहुंच रहे हैं । रेलवे अधिकारियों ने जांच पड़ताल की तो श्रमिकों ने कहा कि अब उन्हें हिसार में ही काम मिल गया है ।'' - अभय कुमार शर्मा, सीपीआरओ, बीकानेर डिवीजन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Workers returning to their homes are now getting offers, some are giving tickets and some are sending cash in advance in accounts


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YFVV9P

ADD











Pages