सड़क हादसे में रोडवेज चालक की मौत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 26 June 2020

सड़क हादसे में रोडवेज चालक की मौत

महेंद्रगढ़-दादरी स्टेट हाईवे पर गुरुवार देर शाम गांव सिसोठ स्थित हाउसिंग बोर्ड के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार लगभग 47 वर्षीय विजय कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शव का शुक्रवार को महेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक के भाई ने दी शिकायत में बताया कि वह जिला दादरी के गांव ऊंण का रहने वाला है। उसने महेंद्रगढ़ के ऑटो मार्केट में फोटो स्टूडियो की दुकान की हुई है। उसके ताऊ का लड़का विजय कुमार हरियाणा रोडवेज नारनौल में चालक के पद पर कार्यरत है। गुरुवार देर शाम वह व उसके ताऊ का लड़का दोनों अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर महेंद्रगढ़ से अपने गांव ऊंण जा रहे थे। उसका भाई विजय कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर उसके आगे-आगे चल रहा था।

जब वे गांव सीसोठ के हाउसिंग बोर्ड के पास पहुंचे तो दादरी की तरफ से एक ट्रक का चालक अपने ट्रक को बहुत तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ लाया ओर उसके देखते-देखते उसके आगे चल रहे उसके भाई विजय कुमार की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक अपने ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वह एम्बुलेंस की सहायता से अपने घायल भाई को इलाज के लिए महेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल लेकर आया। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Roadways driver dies in road accident


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZhK8gU

ADD











Pages