आईटीआई प्रांगण में भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की एमएसएमई विकास संस्थान कार्यालय में राज्य चैंपियन कंट्रोल रूम नंबर सेवा शुरु की गई है, जहां पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों से संबंधित समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी ली सकती है।
कार्यालय से सहायक निदेशक प्रभारी सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य चैंपियन कंट्रोल रूम का नंबर 01664-243200 है। जिस पर लघु, सूक्ष्म व मध्यम उद्योगों के लिए विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। यदि किसी उद्यमी को किसी प्रकार की समस्या से सामना करना पड़ रहा है तो वे यहां पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उद्यमी ऑनलाइन पोर्टल बीएचआईडबलूएनएटदारेटडीसीएमएसएमईडोटजीओवीडोटइन पर भी समस्याओं के निवारण के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BaE9T7