जिले में शुक्रवार को दस नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। बुटिक में कार्य करनी वाली 15 वर्षीय लड़की व बुटिक का संचालन करने वाली महिला का पति संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा दो दुकानदारों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। शुक्रवार को दस कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए है। जिले में अभी तक 706 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हो चुकी हैं और 111 एक्टिव केस हैं। अभी तक 590 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
जिले में शुक्रवार को मानान पाना में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा कृष्णा काॅलोनी से दो, विजय नगर से एक, बावडी गेट से दो, सिवानी से एक तथा गांव बलकरा जिला दादरी से एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है। जिन क्षेत्रों में संक्रमित मरीज मिले हैं उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर स्क्रीनिंग व सैंपलिंग अभियान शुरू किया और शाम तक 350 संदिग्ध कोरोना मरीजों के सैंपल लिए गए हैं।
590 मरीज हो चुके हैं ठीक
^शुक्रवार को दस नए मामले सामने आए हैं और दस मरीज ठीक हुए है। विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार स्क्रीनिंग व सैंपलिंग अभियान चल रहा हैं। जिले में कोरोना महामारी कंट्रोल में है। 706 मरीजों में 590 मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने जिलावासियों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने व स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का हर हाल में पालन करने की अपील की है।'' - डॉ. जितेंद्र कादयान, सीएमओ
ये हैं दस संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री
- मनान पाना भिवानी से 63 वर्षीय व्यक्ति, 4 वर्षीय व एक वर्षीय लड़का मोहल्ला में पहले से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य है।
- सिवानी निवासी 16 वर्षीय लड़का भी परिवार में पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आया है।
- कृष्णा कालोनी निवासी 15 वर्षीय लड़की बुटिक का कार्य करती है। 30 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की पत्नी बुटिक का कार्य करती हैं और वह पहले से संक्रमित है। इसलिए वह अपनी संक्रमित पत्नी के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। व्यक्ति सिविल अस्पताल मे अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है।
- विजय नगर निवासी 55 वर्षीय संक्रमित महिला गृहिणी हैं और उसके पति की हांसी गेट पर किताबों की दुकान है। महिला की अन्य कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
- बावड़ी गेट क्षेत्र की 31 वर्षीय व्यक्ति व 30 वर्षीय उसकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। व्यक्ति की स्टील की दुकान हैं और वह सामान लेने दिल्ली-गुरुग्राम आता जाता था।
- गांव बलकरा जिला दादरी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने केस को दादरी रेफर कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WxzEcN