गांव बडेसरा में चुनावी रंजिश को लेकर 80 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने वाले कार सवार चार हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को दिल्ली के आसपास क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
चुनावी रंजिश के चलते गांव बडेसरा निवासी 80 वर्षीय सूबे सिंह बुधवार को कार में सवार होकर आए चार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूबे सिंह की हत्या करने के बाद हमलावर महम की तरफ गाड़ी में बैठकर फरार हो गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस की तीन टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू की। बुजुर्ग की हत्या के बाद से ही पुलिस हमलावरों का पीछा कर रही थी।
गुरुवार को पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में गोहाना व मोखरा में संभावित स्थानों पर छापेमारी की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई गाड़ी महम से बरामद की थी। आरोपी महम में गाड़ी छोड़कर हथियार के बल पर किसी राहगीर की गाड़ी को छीनकर मोखरा की तरफ भाग गए थे। पुलिस ने छीनी गई गाड़ी को गुरुवार को मोखरा से बरामद किया था। पुलिस रातभर आरोपियों की तलाश में रही और शुक्रवार को आरोपियों को दिल्ली के आसपास क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस इस संबंध में शनिवार को खुलासा करेगी।
डीएसपी विरेंद्र सिंह नेबताया कि सूबे सिंह की हत्या के मामले में चार आरोपियों को राउंडअप किया गया है। आरोपियों को संभवत शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fLASsI