जिले में 12 एमएम तक हुई बारिश, आज भी आसार, जिले में सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 27 July 2020

जिले में 12 एमएम तक हुई बारिश, आज भी आसार, जिले में सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

मानसून की सक्रियता से सोमवार दोपहर दो बजे आसमान में बने बादल एकाएक बरसने लगे। भिवानी, बवानीखेड़ा, बहल व ढिगावा में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। लोहारू क्षेत्र में बूंदाबांदी रही जबकि कैरू, जुई सहित कई जगह बादल होने के बावजूद बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर रुक-रुककर तीन-चार दिन जारी रहेगा।

आगामी एक दो दिन में अच्छी बारिश हो सकती है। साेमवार को दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रविवार को अधिकतम पारा 34.0 व न्यूनतम पारा 26.5 डिग्री सेल्सियस था। दिन में हवा की गति 14 किलोमीटर प्रतिघंटा जबकि नमी की मात्रा 63 प्रतिशत रही। इन दिनों सामान्यत: अधिकतम पारा 33 व न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस रहता है। वहीं गत वर्ष 27 जुलाई को अधिकतम पारा 31.0 व न्यूनतम पारा 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

फसलों को फायदा
इन दिनों फसलों विशेषकर जीरी की रोपाई के लिए बारिश के मौसम की खास जरूरत होती है, क्योंकि जीरी अधिक देखभाल मांगती है। इसलिए अगर इन दिनों में बारिश होती है तो यह फसल के लिए लाभकारी है।

तीन-चार दिन सक्रिय रहेगा मानसून
चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ के अनुसार 19 जुलाई से प्रदेश में मानसून सक्रिय है। अगले तीन-चार दिन मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है।

जानिए.. कहां कितनी बारिश हुई

  • भिवानी: 2 एमएम
  • बवानीखेड़ा: 3 एमएम
  • बहल: 10 एमएम
  • ढिगावामंडी: 12 एमएम
  • लोहारू: बूंदाबांदी


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ढिगावामंडी. बिठन में शाम चार बजे बाद आई बारिश।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X3lmRn

ADD











Pages