नई स्ट्रीट लाइट खरीदने का वर्क ऑर्डर लटका, 40 लाख के पार्ट्स खरीदने की अनुमति मिली - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 30 July 2020

नई स्ट्रीट लाइट खरीदने का वर्क ऑर्डर लटका, 40 लाख के पार्ट्स खरीदने की अनुमति मिली

शहर में लगने वाली 9800 नई स्ट्रीट लाइट खरीदने के टेंडर का वर्क ऑर्डर अभी लटक गया है। लाइटों के रेट को लेकर नेगोशिएशन अभी तक तय नहीं हो पाई है। निगम अधिकारियों ने बुधवार को भी कमिश्नर कार्यालय में हुई बैठक में नेगोशिएशन पर पार्षदों की हस्ताक्षर के साथ सहमति लेने के प्रयास किए थे, लेकिन पार्षदों ने इस संबंध में हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था।

गुरुवार दिनभर नई लाइटों को रेट फिक्स करने पर जोड़तोड़ चलती रही, लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं होने के कारण वर्क ऑर्डर जारी नहीं हो पाया। वहीं पुरानी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए कल-पूर्जे (पार्ट्स) खरीदने का वर्क ऑर्डर जारी हो गया।

एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया कि 40 लाख रुपए के कल-पूर्जे खरीदने का वर्क ऑर्डर जारी हो गया है। यह सामान हम जरूरत के हिसाब से खरीदते रहेंगे। वहीं मरम्मत करने वाली टीम लगाने के लिए जो टेंडर लगाए थे, उनका वर्क आर्डर तो पहले ही हो चुका है।

23 फीसदी ज्यादा रेट पर छूटा था स्ट्रीट लाइट का टेंडर
नगर निगम ने शहर में लगने वाली करीब 9800 स्ट्रीट लाइटें खरीदने का जय ज्योति इलेक्ट्रिकल्स फर्म को ठेका दिया है। यह टेंडर निगम के एस्टीमेट से 23.33 फीसदी ज्यादा रेट पर छूटा है। इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा था कि 1350 रुपए में स्ट्रीट मिलती है।

विधायक प्रमोद विज ने यह 3 मुख्य शर्तें कराई हैं शामिल
कंपनी की लाइटें चाहिए, असेंबल वाली नहीं : पूर्व में असेंबल करके कंपनी का नाम दिया जाता रहा है। लेकिन इस बार विधायक विज ने कंपनी के बिल अनिवार्य किए हैं। क्राम्प्टन कंपनी की लाइट चाहिए।
5 साल की गारंटी चाहिए : लाइट देने वाली एजेंसी अगले 5 साल तक लाइट की गारंटी देगी। अगर इस दौरान लाइटें बंद होती है तो ठीक कराएगी। इसलिए 10 फीसदी सिक्योरिटी राशि जमा होगी।
लाइट का कलर कोड होगा : लाइटों का कलर कोड होगा, ताकि कल कंपनी यह न कहे कि उसकी लाइट नहीं है। इसलिए, इस बार लाइट की बाॅडी कलर होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पानीपत. सेक्टर-13/ 17 और चांदनी बाग थाने काे जाने वाले रोड पर टूटी पड़ी स्ट्रीट लाइटें।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ECvZEz

ADD











Pages