मांग पूरी न हाेने पर राेडवेज तालमेल कमेटी 17 से करेगी बेमियादी प्रदर्शन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 31 July 2020

मांग पूरी न हाेने पर राेडवेज तालमेल कमेटी 17 से करेगी बेमियादी प्रदर्शन

लंबे समय से राेडवेज कर्मचारियाें की मांगाें का समाधान न हाेने काे लेकर राेडवेज तालमेल कमेटी ने शुक्रवार काे डिपाे महाप्रबंधक काे नाेटिस देकर आंदाेलन की चेतावनी दी है। यही नहीं तालमेल कमेटी ने राज्य सरकार से महाप्रबंधक का तबादला करने की भी मांग की है।

तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य राजपाल नैन, सूरजमल पाबड़ा, राम सिंह बिश्नाेई व अरूण शर्मा ने बताया कि महाप्रबंधक नियुक्त हाेनेे के बाद से राेडवेज कर्मचारियाें का काेई भी काम नही पा रहा है। उन्हाेंने बताया कि राेडवेज कर्मचारियाें काे समय पर ना वेतन मिल रहा है और ना रिटायर हुए कर्मचारियाें काे उनके देय लाभ। तालमेल कमेटी के सदस्याें का कहना है कि बीमार कर्मचारियाें के मेडिकल बिल, जीपीएफ की राशि व सभी प्रकार के एरियर बिल रुके हुए हैं।

यही नहीं उन्हाेंने बताया कि वर्ष 2019- 20 की एसीआर भी नहीं भरी गई है। तालमेल कमेटी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि डिपाे महाप्रबंधक काे साैंपे गए 11 सूत्रीय मांग काे अगर 15 दिन के अंदर लागू नहीं किया ताे राेडवेज कर्मचारियाें द्वारा 17 अगस्त से बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/319Ru7h

ADD











Pages