नंगथला गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सरपंच के नेतृत्व में आईजी से मिले ग्रामीण - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 31 July 2020

नंगथला गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सरपंच के नेतृत्व में आईजी से मिले ग्रामीण

नंगथला गांव में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीण आईजी से मिले और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। नंगथला वासी रामेश्वर ने आईजी को दी शिकायत में बताया कि 14 जून को उसके घर में घुसकर गांव के अश्विनी, सोनी, रोहित, अशोक सहित लगभग एक दर्जन लोगों ने उनके साथ मारपीट की और कहा कि आपके बेटे गौरव को जान से मार देंगे। वह कहां पर है।

उस समय मेरा बेटा घर पर नहीं था। जिस कारण से उसकी जान बच गई। आरोपियों के खिलाफ अग्रोहा थाना में मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शिकायत तो दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी उसके बेटे गौरव की जान लेने की फिराक में है। सरपंच सहित अनेक ग्रामीणों ने आईजी से लिखित शिकायत देकर मामले के आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BNc1pz

ADD











Pages