अब अपने गांव के ट्रैक के रखवाले बनेंगे ग्रामीण - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 31 July 2020

अब अपने गांव के ट्रैक के रखवाले बनेंगे ग्रामीण

अब रेलवे ट्रैक पर बैठकर शराब का सेवन करने, पशुओं काे खुला छाेड़ने या फिर ट्रैक से किसी भी तरह का सामान चाेरी करने वालाें की खैर नहीं हाेगी। रेलवे ट्रैक जिस गांव से हाेकर गुजर रहा है, वहां के ग्रामीण ही ट्रैक के रखवाले बनेंगे। इस संबंध में जीआरपी और आरपीएफ ने विशेष पहल की है। दाेनाें मिलकर आसपास क्षेत्र के गांवाें के ग्रामीणाें काे मित्र बना रही है, ताकि किसी भी तरह की सूचना ग्रामीण तुरंत ही विभाग काे दे सकें तथा ऐसे लाेगाें खिलाफ तुरंत ही एक्शन लिया जा सके।

दरअसल, हाल ही में हिसार में डबल फाटक के पास शराब पीने काे लेकर हुए विवाद में एक युवक की तलवार, चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने तीन आरेापियों काे गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले 19 मई काे उकलाना के आरपीएफ चाैकी प्रभारी मुनीष कुमार की रेलवे ट्रैक पर बैठने से टाेकने पर गाेली मारकर हत्या कर दी गई थी।

आरपीएफ चाैकी प्रभारी बीरबल कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से रेलवे ट्रैक पर बैठकर शराब का सेवन करने वालाें के खिलाफ अभियान चलाया गया है। मगर अब आरपीएफ और जीआरपी ग्रामीणाें और लाेगाें के सहयाेग से ऐसे लाेगाें पर शिकंजा कसेगी। इसके लिए विभिन्न गांवाें और हिसार में रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लाेगाें काे पुलिस की तर्ज पर ही मित्र बनाया जा रहा है।

बनाए गए मित्र आरपीएफ और जीआरपी काे रेलवे ट्रैक पर बैठकर शराब का सेवन करने, रेलवे ट्रैक से सामान चाेरी समेत किसी भी तरह की सूचना देंगे। मित्राें की सूचना पर भी तुरंत ही एक्शन लिया जा सकेगा। खासियत यह रहेगी कि बनाए गए मित्राें की समय-समय पर बैठक भी ली जाएगी।

व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा
लाेगाें काे विभाग से जाेड़ने के लिए जल्द ही व्हाट्सएप पर ग्रुप भी बनाया जाएगा। कर्मचारी भी समय-समय पर मित्र बनाए लाेगाें से सूचना एकत्रित करते रहेंगे। सिपाही से लेकर एसआई तक काे इसकी जिम्मेदारी साैंपी जाएगी।'' - बीरबल कुमार, थाना प्रभारी, आरपीएफ|



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39LzC6H

ADD











Pages