दिल्ली-जयपुर हाईवे संख्या 48 पर पानीपत की एक घी कंपनी के कर्मचारियों से कार और 19 लाख रुपए लूट की वारदात के आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस राजस्थान में भी दबिश दे रही है। पुलिस ने टोल प्लाजा पर भी सीसीटीवी फुटेज देखी हैं, ताकि बदमाशों का पता लगाया जा सके। जांचकर्ता एएसआई अजय सिंह का कहना है कि हम बदमाशों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है जल्द ही कामयाबी मिलेगी।
तलाशी के बहाने रुकवाई थी कार
पानीपत की हरियाणा एगमार्क देसी घी कंपनी के कर्मचारी बुधवार देर रात को पानीपत से जोधपुर के लिए स्विफ्ट कार में चले थे। कार में 3 लोग थे। उनके पास बैग में करीब 19 लाख रुपए की नकदी तथा कंपनी के कागजात भी थे। देर रात करीब 3.30 बजे साबन पुल के पास पहुंचे तो स्विफ्ट डिजायर कार में आए 4 बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। कार की तलाशी की बात कहकर बदमाश कार समेत 19 लाख रुपए ले भागे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f02qJk